Akhilesh Daughter Aditi Yadav: अदिति के नाम मां डिंपल और पिता अखिलेश यादव की जीत, जानिए इनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर लक्ष्य

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav: डिंपल और अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव इन लोकसभा चुनाव में काफी चर्चा में रहीं उन्होंने अपनी माँ डिंपल यादव के साथ मैनपुरी में बढ़ चढ़कर प्रचार किया आइये जानते हैं उनके बारे में सबकुछ।

Update: 2024-06-04 10:46 GMT

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav (Image Credit-Social Media)

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आ जायेंगे वहीँ उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी कई सीटों पर आगे चल रही है। यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बीजेपी के सुब्रत पाठक (Subrata Pathak) के बीच मुकाबला चल रहा है। वहीँ सपा प्रमुख यहाँ लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही मैनपुरी से डिंपल यादव भी काफी आगे हैं। वहीँ इस चुनाव में अखिलेश और डिंपल की बेटी अदिति ने भी खूब प्रचार किया। आइये जानते हैं अदिति यादव ने कहाँ से की है अपनी पढ़ाई और उनकी ज़िन्दगी का क्या है लक्ष्य।

डिंपल और अखिलेश यादव की बेटी अदिति के जीवन का लक्ष्य (Dimple and Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav Education and Goal)

लोकसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार के दौरान काफी सुर्ख़ियों में रहीं। उन्हें पिछले दिनों मैनपुरी से अपनी माँ डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करते देखा गया था। सोशल मीडिया पर अभी कई वीडियोस हैं जिसमे एक चेहरा जो उभर कर आया है वो है अदिति यादव का। जिन्होंने परिवार के गढ़ मैनपुरी में प्रचार अभियान चलाया था।

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav (Image Credit-Social Media)

अदिति यादव फिलहाल 21 साल की हैं और वो मुलायम सिंह यादव के वंश की तीसरी पीढ़ी हैं उनके बढ़ चढ़कर चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने से ये भी काफी तय हो गया है कि वो राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहाँ एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सपा पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगाती आ रही है लेकिन इससे अलग अदिति यादव का चुनाव प्रचार एक और संकेत है कि वो इसी क्रम में आगे बढ़ने वाली हैं।

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav (Image Credit-Social Media)

अदिति यादव की शिक्षा

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav (Image Credit-Social Media)


 अदिति यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से पूरी की है। वहीँ उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में अपनी डिग्री हासिल की है। अदिति ने साल 2020 में 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत से उत्तीर्ण की थी। अदिति अपनी मां डिंपल यादव की ओर से मैनपुरी में प्रचार कर रही थी, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए। इसके साथ ही उन्होंने साल 2022 में मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के कारण जरूरी उपचुनाव में सीट जीती थी।

बैडमिंटन और घुड़सवारी का है शौक

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav (Image Credit-Social Media)


 मीडिया की रिपोर्ट माने तो अदिति यादव को बैडमिंटन और घुड़सवारी का खूब शौक है। वो स्कूल के दिनों से ही बैडमिंटन और घुड़सवारी का शौक रखतीं आईं हैं। इसके साथ ही उन्हें घूमना फिरना और विदेश में छुट्टियां बिताना काफी पसंद आता है।

Akhilesh Yadav's Daughter Aditi Yadav (Image Credit-Social Media)

फिलहाल सपा को उनका स्टार प्रचारक के रुप में अदिति यादव मिलीं हैं जिसको लेकर सभी सपा कार्यकर्ताओं में जोश भी देखने को मिला था। लोग अदिति में उनके दादा मुलायम सिंह यादव के गुण देख रहे है। उनका चुनाव प्रचार का तरीका काफी कुछ उन्ही की तरह है।   

Tags:    

Similar News