Lucknow News: अखिलेश यादव ने फिर दागे सवाल कहा हमने तो बदल दी टीम, ऋचा राजपूत की कब होगी गिरफ्तारी

Akhilesh Yadav Press Conference: अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया विवाद पर कहा भाषा की मर्यादा पर गलती दोनों तरफ से हुई हमने अपनी टीम पर कार्रवाई की ओर हटा दी लेकिन भाजपा ने केवल पुलिस को आगे किया।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-12 10:10 GMT

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav (Photo: Ashutosh Tripathi)

Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया विवाद पर कहा कि भाषा की मर्यादा पर गलती दोनों तरफ से हुई हमने अपनी टीम पर कार्रवाई की ओर हटा दी लेकिन भाजपा ने केवल पुलिस को आगे किया। अखिलेश ने इस दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव के जीवन पर केंद्रित एक कैलेंडर भी जारी किया है। इस कैलेंडर में समाजवादी आंदोलन और चिंतन का उल्लेख किया गया है।

ट्विटर विवाद पर यह बोले अखिलेश

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्विटर विवाद पर सपा कार्यकर्ता की रिहाई को लेकर उन्होंने पुलिस से सिर्फ यही कहा कि इसके पीछे जो लोग हो उनका पता लगाया जाए। भाषा की मर्यादा पर सपा मुखिया अखिलेश ने कहा गलती दोनों तरफ से हुई, हमने अपनी टीम पर कार्रवाई की ओर हटा दी, लेकिन भाजपा ने पुलिस को आगे किया, हमारी तहरीर पर कितनी कार्रवाई हुई ? भाजपा की यह रणनीति है कि किसको आगे करना है, किससे जवाब देना है?

इन्वेस्टर समिट से कितने को मिला लाभ ?

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के जरिए लाखों-करोड़ों का इन्वेस्टमेंट आया बताया जा रहा हैं। तो ये बताएं पिछ्ली इन्वेस्टर समिट से कितने जॉब्स मिलें और कितने लोग को लाभ मिला। पहले के एमओयू को कितना धरातल पर उतारा गया। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा आपको गोरखपुर जाकर देखना चाहिए वहां सरकारी पैसा कैसे पानी की तरह बहाया जा रहा है।

कैलेंडर पर अखिलेश ने लिखीं यादें

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुलायम सिंह यादव के जीवन पर कैलेंडर तैयार किया गया है। इसको बुधवार सपा कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लॉन्च किया। विवेकानंद जयंती पर दिवंगत मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्ष पर बने कैलेंडर का विमोचन किया गया है। अखिलेश यादव ने अपने पिता के बारे में जो सोचते वह भी उन्होंने अपने कलम से इस कैलेंडर के पन्ने पर लिखा है।

राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप मनाए जाने वाले युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के दिखाएं रास्ते पर चलकर देश का भला हो सकता है। अंधविश्वास खत्म कर आपसी भेदभाव को कम किया जा सकता है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने 12 पेज का कैलेंडर जारी किया है। जिसमें मुलायम सिंह यादव के विचार और उनके सहयोगियों का उल्लेख है।

Tags:    

Similar News