Firozabad news: बीजेपी सरकार में जनता की नहीं, बल्कि पुलिस की आय हुई दोगुनी: अखिलेश

Firozabad news: सपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि झूठ को सच साबित कराने के लिए भाजपा ने अमेरिका की कंपनी को दिए 200 करोड़।

Update: 2023-04-02 18:06 GMT
akhilesh yadav

Firozabad news: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को नगर के मेलावाला बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए। यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी समाप्त करने पर भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। आरोप लगाया कि अपने झूठ को सच साबित कराने के लिए अमेरिका की एक कंपनी को दो सौ करोड़ रुपये दिये।

‘आय दोगुनी भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की हुई’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा उद्योगपतियों और बड़े कारोबारियों की पार्टी है। इनका हर फैसला उद्योगपतियों के लिए होता है। इसका उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने एक उद्योगपति मित्र को इतना बढ़ाया कि वह भाग गया। गेहूं की खरीद होने वाली है लेकिन सरकार का कोई इंतजाम नहीं है। जब अखिलेश से पूछा गया कि भाजपा ने कहा है कि अब सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ गये हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी की आय दोगुनी हो गई। यह उन्होंने अपने कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं की आय बताई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की इतनी आय बढ़ी है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में कोई न्याय नहीं मिल सकता है। बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। आलू किसान बर्बाद हो गया है। लेकिन ये सरकार किसान की कोई मदद नहीं कर पाईं। उन्होंने अजीबोगरीब आरोप लगाते हुए कहा कि लोग परेशान हैं, ऐसे में बढ़ती शुगर, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक सभी भाजपा की देन है। भाजपा ने अधिकारी, नेताओं को झाड़ू पकड़ाई जबकि शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, विधायक जसराना सचिन यादव, अब्दुलवाहिद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News