Samajwadi Party: मंहगाई से किसान परेशान, योगी सरकार लगातार किसानों को दे रही धोखा-अखिलेश यादव

Samajwadi Party: अखिलेश यादव ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को अनाज बांटने का ढिंढ़ोरा पीटने वाली भाजपा सरकार अन्न उत्पादक किसानो के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार जबसे बनी है, किसानों के दुर्दिन शुरू हो गए हैं।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-24 16:28 GMT

Farmers are upset due to inflation Yogi government is continuously cheating the farmers Akhilesh Yadav (Social Media)

Samajwadi Party: निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। लोक सभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। भाजपा पिछले आठ सालों से किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करती आ रही है। पहले कहा गया कि 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर देंगे। अब किसानों की आय दुगनी करने के लिए फ्रांस की सरकार से समझौता हो रहा है।

मंहगाई से किसान परेशान, कैसे होगी दोगुनी आय

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अब किसानों को छलने का नया शिगूफा तैयार किया है। बढ़ती मंहगाई, डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों, खाद, बीज, कीटनाशक आदि अन्य कृषि उपयोगी वस्तुओं के बढ़ते दामों से किसानों की आय कैसे दुगनी होगी। यह समझ से परे है। वर्ष 2022 समाप्ति पर है। सरकार का फ्रांस की इनोटेरा एजी फर्म के साथ एमओयू साइन करना किसानों के साथ एक और झांसा है।

कर्जमाफी के नाम पर किशानों को धोखा दे रही है भाजपा सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को अनाज बांटने का ढिंढ़ोरा पीटने वाली भाजपा सरकार अन्न उत्पादक किसानो के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार जबसे बनी है, किसानों के दुर्दिन शुरू हो गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर उन्हें बहकाया गया। सम्माननिधि देकर जबरन वसूली शुरू कर दी गई। बिजली बिल माफी का सपना दिखाकर वोट बटोरे गए। पर कोई रियायत नहीं दी गई। मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी नहीं मिली। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की आय दुगनी करने में भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। किसान को छलने की नई-नई तरकीबें भाजपा सरकार खोजती रहती है। लेकिन उसका यह धोखाधड़ी का तौर-तरीका जनता खूब अच्छी तरह जान गई है। अब वह उसके झांसे में आगे नहीं आने वाली है।

मध्य प्रदेश के सीधी में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जोर-शोर से लगी हुई है। सपा द्वारा जनपद सीधी में "कार्यकर्ता सम्मेलन" आयोजित किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल, प्रदेश सचिव रामप्रताप यादव, पूर्व मंत्री व्यासजी गौड़, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा नेहा यादव, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

सपा सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी पूरी मजबूती से मध्य प्रदेश में तीसरा विकल्प बनकर भाजपा की नफ़रत की राजनीति को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारा ख़त्म कर रही है। सिर्फ समाजवादी विचारधारा ही भाजपा की नफ़रत की राजनीति को खत्म कर सकती है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री व्यासजी गौड़ ने कहा मध्य प्रदेश में दलित, पिछड़ों, आदिवासियों का हक़ छीना जा रहा है। बीजेपी का जंगलराज है। गरीबों पर बीजेपी की सरकार अत्याचार कर रही है।

नेहा यादव ने कहा भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश के विकास को रोक दिया है। शिक्षा के लिए सीधी में विश्वविद्यालय नहीं है। विश्व का सबसे बड़ा घोटाला व्यापम मध्य प्रदेश की बीजेपी की सरकार में हुआ। छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं।

समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और जनादेश का अपमान कर बनी बीजेपी की निकम्मी सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया।

Tags:    

Similar News