UP Politics: ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तथा अन्य सरकारी संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं-अखिलेश यादव

UP Politics: सपा प्रमुख ने कहा कि देवरिया की घटना उदाहरण है कि अधिकारियों और सरकार ने न्याय नहीं किया। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था की तरह भ्रष्टाचार भी चरम पर है।

Update: 2023-10-05 15:09 GMT

akhilesh Yadav Targets BJP

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तथा अन्य सरकारी संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं। ये सब उनके संगठन के हिस्सा हैं। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी फिर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी और गिरफ्तारी की। यह सब भाजपा के कहने पर हो रहा है। भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही है। भाजपा जिससे घबराती है उसे झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार करती है। अखिलेश यादव प्रतापगढ़ के समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लने पहुंचे थे।

देवरिया जाएगा सपा प्रतिनिधिमण्डल

अखिलेश यादव ने देवरिया की घटना के लिए भाजपा सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने समय पर कार्रवाई की होती तो देवरिया में 6 लोगों की हत्याएं नहीं होती। अब भाजपा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के बजाय घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। कानून व्यवस्था पर जीरों टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। हत्या, लूट और अन्य घटनाएं बहुत बढ़ गयी है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच कराकर सभी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल देवरिया जाएगा तो दोनों परिवारों से मिलेगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि देवरिया की घटना उदाहरण है कि अधिकारियों और सरकार ने न्याय नहीं किया। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था की तरह भ्रष्टाचार भी चरम पर है। हर विभाग और हर जगह भ्रष्टाचार है। बजट की लूट हो रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार किस स्तर पर पहुंच गया है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। तहसील और थानों के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है।

Tags:    

Similar News