Aligarh News: अलीगढ़ AMU कैंपस में छात्र को मारी गोली, आरोपी फरार

Aligarh News: घायल फैजान को जैएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना थाना सिविल लाइन इलाके के AMU कैंपस की है।

Update: 2023-02-04 08:45 GMT

Aligarh firing in AMU campus 

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फायरिंग की घटना नहीं थम रही है। देर रात RM हॉस्टल में युवक को गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना में अमरोहा के रहने वाले छात्र फैजान को गोली मारी गई। घायल फैजान को जैएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । घटना थाना सिविल लाइन इलाके के AMU कैंपस की है।

बताया जा रहा है कि अमरोहा के रहने वाले फैजान RM हॉस्टल में थे। इस बीच खालिद चौधरी नाम का युवक आया और आते ही फैजान से विवाद करने लगा और फिर तमंचे से गोली मार दी गोली। गोली फैजान के पेट में लगी है। इसके बाद खालिद फरार हो गया। वही गोली की आवाज सुनकर छात्र एकत्र हो गए और सूचना प्रॉक्टर टीम को मिलने पर मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में प्रोक्टर टीम ने फैजान को जैएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

वहीं मौके पर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन और पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि फैजान ने किसी पुराने विवाद से इनकार किया है। फैजान ने खुद AMU से BE पास छात्र बताया है और आगे की पढ़ाई की तैयारी की जानकारी दी है। वही एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर अली नवाज जैदी का कहना है कि फैजान इस समय छात्र है या नहीं, इसकी जांच हो रही है। वही क्षेत्राधिकारी तृतीय शिव प्रताप ने बताया कि मामले में अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। पीड़ित ने आरोपी का नाम खालिद चौधरी बताया है और इस मामले में जांच जारी है।

Tags:    

Similar News