Leopard in Aligarh: तेंदुए से घबरा उठे अलीगढ के लोग, स्कूल हुए तत्काल बंद

Aligarh Leopard News: तेंदुए आने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

Update:2023-01-28 16:16 IST

Aligarh News (Newstrack)

Aligarh Leopard News: अलीगढ़ में जवां विकासखंड के अधीन आने वाले गांव किठारा में शनिवार को तेंदुए आने की खबर से दहशत फैल गई। फिलहाल इलाके में स्कूल संचालकों ने विद्यालय एहतियातन बंद कर दिया है। तेंदुए आने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस व वन विभाग की टीम मोके पर पहुचने के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। अलीगढ़ इससे पहले भी जवा इलाके में तेंदुआ मिलने की घटना सामने आ चुकी है। फिलहाल ग्रामीणों ने इलाके के प्रमुख मार्गों पर सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सुबह तेंदुए ने जंगली सूअर को खा लिया। जिसके अवशेष देखे जाने के बाद इलाके में दहशत है। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है।

सूअर की बॉडी हुई रिकवर - वन अधिकारी

इस मामले में जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि सूअर की बॉडी रिकवर की गई है। उन्होंने बताया कि सूअर के मांस खाने का ढंग अलग है। उन्होंने बताया कि सियार जैसे जानवर ने सूअर को खाया होगा। उन्होंने बताया कि सूअर का शिकार करना कठिन होता है, तेंदुआ या टाइगर आसानी से नहीं कर सकता। सूअर मजबूत जानवर होता है। उसे मारने से पहले तेंदुआ गर्दन को पकड़ते हैं। उसे तोड़ते हैं।

जांच के लिए भेजा गया फुटप्रिंट टेस्ट

उन्होंने बताया कि सूअर का शिकार किसी अन्य जानवर ने किया है। जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ट ने बताया कि मौके से लिए गए फुटप्रिंट भी तेंदुए का नहीं लगता है, हालांकि उन्होंने फुटप्रिंट टेस्ट करने के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वहां स्कूल संचालकों ने ही स्कूल बंद किया है। क्योंकि स्कूलों में बाउंड्री वॉल नहीं है।दिवाकर वशिष्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम सतर्क है और अगर तेंदुआ दिखाई देता है तो प्रोफेशनल टीम उसे पकड़ने के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News