Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहा चाचा भतीजेवाद, अधिकारी अपने रिश्तेदारों को लगावाते हैं नौकरी पर

Aligarh News: पूर्व छात्रों का कहना है कि चंद रूपयों में ही कर्मचारियों से नौकरी कराई जाती है। उनका जो इंक्रीमेंट है। वह तक नहीं बढ़ाया जाता है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपना परिवार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Update: 2024-09-06 13:03 GMT

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहा चाचा भतीजेवाद, अधिकारी अपने रिश्तेदारों को लगावाते हैं नौकरी पर: Photo- Newstrack

Aligarh News: मुस्लिम विश्वविद्यालय में तैनात अधिकारियों के द्वारा अपनी हठधर्मिता निभाते हुए चाचा भतीजेवाद को बढ़ावा देते हुए अपने रिश्तेदारों को नौकरी पर लगाया जाता है। अस्थाई कर्मचारियों के साथ उनके द्वारा उत्पीड़न की घटनाएं हर रोज देखने को मिलती है। नॉन टीचिंग स्टाफ के द्वारा इसको लेकर हर रोज प्रदर्शन किए जाते हैं। अब इस मैदान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी उतर चुके हैं। जिनके द्वारा देश की राष्ट्रपति व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की विजिटर के नाम एक पत्र लिखा है। जिनमें उनके द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ अस्थाई कर्मचारी के ऊपर हो रहे तमाम तरीके के उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाने की बात की है।

चंद रूपयों में ही कर्मचारियों से नौकरी कराई जाती है

पूर्व छात्रों का कहना है कि चंद रूपयों में ही कर्मचारियों से नौकरी कराई जाती है। उनका जो इंक्रीमेंट है। वह तक नहीं बढ़ाया जाता है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपना परिवार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी इन कर्मचारियों को परमानेंट नहीं किया जाता है जिसके जिसके चलते आज देश की राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी अलीगढ़ के माध्यम से उनके द्वारा एक पत्र भेजा गया है। जिस पत्र में उनके द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की ओर ध्यान देने वह उनको परमानेंट करने की मांग की है।

विश्वविद्यालय में चल रहा चाचा भतीजेवाद

पूरे मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र व महापौर के पूर्व प्रत्याशी सलमान शाहिद के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया। जिस तरह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जो कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन पर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जाता है। मन माफिक तरीके से उनसे काम कराने के बाद भी उनको मन करे तब उनको नौकरी से निकाल दिया जाता है। उनकी जगह पर अपने रिश्तेदारों को नौकरी दी जाती है। साथ ही चंद पैसे उन कर्मचारियों को वेतन के नाम पर दिए जाते हैं। लेकिन उनको परमानेंट नहीं किया जाता, जब कि उनकी जिंदगी एएमयू की सेवा करते हुए गुजरती जा रही है।

कर्मचारियों की मांग को आखिर कब तक पूरा किया जाएगा

उनको परमानेंट करने की मांग को लेकर आज उनके द्वारा देश की राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनके द्वारा अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग रखी है। साथ ही जो वेतन उन्हें दिया जाता है। उसमें भी बढ़ोतरी की मांग उनके द्वारा की गई है। अब देखना होगा। इन कर्मचारियों की मांग को आखिर कब तक पूरा किया जाएगा। फिलहाल दर्जनों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर यह शिकायत पत्र सौंपा है।

पूरे मामले में शिकायत पत्र लेने के बाद एसीएम अलीगढ़ के द्वारा उसे उचित माध्यम से आगे भेजने की बात कही है।

Tags:    

Similar News