Aligarh News: योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ‘चार लाख मस्जिदों को मुक्त कराकर हिंदुओं को सौंपे’

Aligarh News: दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अब कहा है कि भारत की चार लाख मस्जिदों को मुक्त कराकर हिंदुओं को दिया जाना चाहिए।

Update: 2023-07-26 18:03 GMT

Aligarh News: भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को योगी सरकार के एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पलीता लगाने के काम में जुटे हैं। लगातार विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अब कहा है कि भारत की चार लाख मस्जिदों को मुक्त कराकर हिंदुओं को दिया जाना चाहिए।

ज्ञानवापी मामले को लेकर दिया बयान

ज्ञानवापी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि देश भर की चार लाख मस्जिदों को जिनपर मुगल आक्रांताओं ने अतिक्रमण किया और मस्जिद बना दी गई। उनको हिंदू समाज को वापस कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मुस्लिमों को खुद हिंदू भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। चूंकि डेढ़ सौ करोड़ में से 120 करोड़ हिंदू हैं।

औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिदें

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि औरंगजेब ने चार लाख मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। मैं तो कहूंगा कि पूरे देश के इन चार लाख स्थानों को तत्काल प्रभाव से हमको हिंदू मंदिर बना देना चाहिए। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। यह सपा, बसपा, कांग्रेस मुस्लिम परस्त लोग हैं। मुस्लिम वोट हमको मिल जाए, यह इसी पर काम करते हैं। हिंदू विरोधी मानसिकता के लोग हैं। उनके सपने साकार नहीं होंगे। ज्ञानवापी को लेकर उन्होंने कहा कि वहां सबसे पहले भगवान शिव ने पार्वती को संदेश दिया था, जब सृष्टि की रचना जब करने का प्रारंभ किया था। विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी विश्वनाथ है।

इसीलिए मस्जिद का क्या लेना देना वहां से, वो हमारे आराध्य देव का स्थान है। आराध्य देव का स्थान तत्काल खाली करना चाहिए। लोकतंत्र के माध्यम से और कोर्ट के माध्यम से यह सारे मंदिर हमको मिलने चाहिए। देश में दूसरे पक्ष का काम है कि शांति स्थापित रखनी चाहिए। अन्यथा ठीक नहीं होगा। 120 करोड़ हिंदू हैं। वह केवल 25 करोड़ हैं। जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। इसलिए आज भाजपा देश पर राज कर रही है।

Aligarh News: अलीगढ़ में टैंपो को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने मारी टक्कर, कई जख्मी

Aligarh News: जनपद के कासगंज रोड पर गांव मल्से के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अपने गांव वाई कला से बदायूं दरगाह पर सलाम करने टैंपो से जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों को कासगंज रोड पर पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैंपो में सवार महिला, बच्चे और पुरुष सहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अलीगढ़ के छर्रा इलाके की पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।

Tags:    

Similar News