Aligarh News: बसपा प्रत्याशी पहल सिंह ने किया नामांकन, सड़क और शिक्षा को बताया पहला मुद्दा

Aligarh News: बसपा प्रत्याशी पहल सिंह ने आज खैर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया। उनका मुकाबला सपा और भाजपा के उम्मीदवारों से होगा।

Update:2024-10-25 14:59 IST

पहल सिंह ने किया नामांकन (Pic: Newstrack)

Aligarh News: खैर विधानसभा में होने वाला उपचुनाव  को लेकर आज बसपा प्रत्याशी डॉ. पहल सिंह ने नामांकन किया। खैर विधानसभा में नामांकन करने पहुंचे डॉक्टर पहल के द्वारा स्वास्थ्य सड़क और शिक्षा को अपना मुद्दा बताया है। साथ ही उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है। बसपा का मुकाबला सपा और भाजपा के उम्मीदवारों से होगा। कहा जा रहा है कि बसपा उम्मीदवार चुनाव का रुख मोड़ सकते हैं।

कौंन हैं पहल सिंह ?

बसपा के जिलाध्यक्ष मोरध्वज कुशवाहा ने डॉ. पहल सिंह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और एक वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उनके समाज में भी अच्छी पकड़ है और इन खूबियों को देखते हुए बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें टिकट दिया है। चुनावी इतिहास की बात की जाए तो डॉ. पहल सिंह का नाम खास है। वे पहले व्यक्ति हैं जो अपने परिवार से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए और बामसेफ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उनका राजनीति में प्रवेश 2018 में ही बसपा से हुआ था और तब से वे पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। डॉ. पहल सिंह महानगर के स्वर्ण जयंती नगर में 1985 से रह रहे हैं।

इनसे होगा मुकाबला

शुरुआत में आजाद समाज पार्टी ने नितिन कुमार चौटेल को अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा था लेकिन इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंद्र दिलेर को मैदान में उतार कर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। समाजवादी पार्टी ने भी चारू केन पर अपना भरोसा जताया है। जबकि चुनावी दंगल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी पीछे नहीं रही। उन्होंने डॉ. पहल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इन सभी प्रत्याशियों की मैदान में उपस्थिति ने खैर विधानसभा के इस उपचुनाव को और भी रोचक बना दिया है।  


Tags:    

Similar News