Aligarh News: मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, सत्र शुरु करने के दिए निर्देश

Aligarh News: मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। वो प्रातः अलीगढ़ सर्किट हाउस पहुॅचे।

Update: 2024-06-30 03:54 GMT

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Pic: Social Media)

Aligarh News: मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। प्रातः अलीगढ़ सर्किट हाउस पहुॅचे। मुख्य सचिव मिश्र का मण्डलायुक्त चैत्रा वी. आईजी शलभ माथुर, डीएम विशाख जी. एवं नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पुष्प् गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं आगवानी की। मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र ने सर्किट हाउस पर मान प्रमाण ग्रहण किया।

मुख्य सचिव पहुंचे विश्विद्यालय

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के सम्पूर्ण परिसर का बरसात मौसम में निरीक्षण के उपरान्त प्रशासनिक एवं तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी विशाख जी ने मुख्य सचिव को बताया कि राज्य विश्वविद्यालय की आधार शिला प्रधानमंत्री ने 14 सितम्बर 2021 को रखी। 100.35 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय भवन को 101.41 करोड़ की अनुबंध लागत से अक्टूबर 2021 में ईश्वर सिंह एसोशिएट्स कंसट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा कार्य आरम्भ किया गया। प्रथम चरण में आरम्भ हुए कार्य को 08 जनवरी 2023 को पूरा करना था। आरएमपीएसयू को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए 05 करोड़ की लागत से इम्पूवमेंट का कार्य आरम्भ किया गया है। जिसे 31 अगस्त 2024 तक पूरा करना है।

मुख्य अभियंता ने दी जानकारी

मुख्य अभियंता लोनिवि भवन निर्माण सुरेन्द्र कुमार ने बताया। कि विश्वविद्यालय को नागर शैली के आधार पर बनाया जा रहा है। इसमें एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, ब्यायज एवं गर्ल्स होस्टल, फैसेलिटी सेंटर समेत आवासीय भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। एवं एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लौल एवं लाइब्र्रेरी में फसाड वर्क अपने अंतिम चरण में है। सम्पूर्ण परिसर को रेन वाटर हार्वेस्ट्रिंग से आच्छादित किया गया है। ईश्वर सिंह एसोशिएट्स की तरफ से सुरजीत कुंडू ने आग्रह किया कि जो भवन तैयार हो चुके हैं। उन्हें हैण्डओवर लिया जाए।

सत्र शुरु करने के निर्देश

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र ने वाइस चासंलर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्मित भवन हैण्डओवर लेते हुए सत्र आरम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पूरा कैम्पस लगभग बनकर तैयार है। एकेडमिक एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, हॉस्टल, फैसेलिटी सेंटर, विभिन्न प्रकार के आवास जो बनकर तैयार हैं एवं जिन पर फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि यहां पूर्व सांसद शीला गौतम के परिवार द्वारा एक बहुत अच्छा उपहार विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ लर्निंग के नाम पर दिया गया है। यह इमारत भी लगभग बनकर तैयार है। इसमें 250 क्षमता वाली लाइब्रेरी, 650 क्षमतायुक्त ऑडीटोरियम के साथ ही एक बड़ा ओपन एयर स्पेस भी रखा गया है। ऑडीटोरियम एवं ओपन स्पेस विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ शहर की भी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा।

Tags:    

Similar News