Aligarh News: कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले-मोहर्रम से पहले जलभराव से नहीं मिली निजात तो नगर निगम कार्यालय में लगा देंगे ताला

Aligarh News: मुस्लिम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बड़ा बयान अब सफाई में भी हो रहा भेदभाव।

Update: 2024-07-12 12:55 GMT

Aligarh News

Aligarh News: अलीगढ़ को जहां एक ओर स्मार्ट सिटी बनाने के दावे नगर निगम के द्वारा किए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर जलभराव जैसी समस्या को लेकर राजनीतिक दलों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ के शाहजमाल स्थित ईदगाह के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार जलभराव की समस्या है। ईदगाह के बाहर चंद घंटे की बारिश में ताल तलैया पूरा शाह जमाल हो जाता है, इबादत गांव में पानी भर जाता है, लेकिन स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है। यही कारण है कि जलभराव की समस्या से जनता को जूझना पड़ता है।

कई बार शिकायतें की गई लेकिन लंबे समय से आज तक जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई। इसके चलते कांग्रेस को ईदगाह के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारी के द्वारा जमकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कcहना था कि जल भराव की समस्या को लेकर पक्षपात किया जा रहा है। जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर मोहर्रम से पहले जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई। तो उनके द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसका जिम्मेदार नगर निगम होगा। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष ठाकुर के द्वारा नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि कई क्षेत्रों में सड़के बनाई जा रही हैं, लेकिन नगर निगम के द्वारा इस क्षेत्र में पक्षपात करते हुए जलभराव की समस्या से निजात तक नहीं दिलाई जा रही। इसके चलते स्कूली बच्चों को पढ़ने जाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापना भी सौंपा। ज्ञापन में उनके द्वारा मांग की गई है। अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। जिसका जिम्मेदार नगर निगम व मौजूदा प्रशासन होगा।

Tags:    

Similar News