Aligarh News: सात वर्षीय मासूम का शव चदौस के जंगल में मिला, बुलंदशहर से हुआ था अपहरण

Aligarh News: बुलंदशहर से अपह्रत बच्चे का शव अलीगढ़ में मिला है। 7 साल के चिराग की किडनैप के बाद हत्या कर दी गईं। आरोपी अरुण जाटव 2022 में जमानत पर जेल से छूटा था। भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अगवा करता था।

Update: 2023-06-19 16:59 GMT
सात वर्षीय मासूम का शव चदौस के जंगल में मिला: Photo- Newstrack

Aligarh News: बुलंदशहर से अपह्रत बच्चे का शव अलीगढ़ में मिला है। 7 साल के चिराग की किडनैप के बाद हत्या कर दी गईं। आरोपी अरुण जाटव 2022 में जमानत पर जेल से छूटा था। भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अगवा करता था। आरोपी अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर में 7 साल के मासूम का अपहरण करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। किडनैप करने वाले ने 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी

गांव जहानपुर में 15 जून को राजेश चौहान के इकलौते सात वर्षीय पुत्र चिराग का खेत से घर ले जाने के दौरान घरेलू कार्य करने वाले आरोपी व्यक्ति बाइक से बैठा कर अपहरण कर लिया था। साथ ही उसने राजेश चौहान का मोबाइल भी ले गया। जिसके बाद परिजनों से फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। वही, आज मुठभेड़ के दौरान आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मासूम चिराग का शव अलीगढ़ जिले के थाना चंदौस के गांव कसेरू के जंगल में बरामद किया गया।

हालांकि बुलंदशहर पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद चिराग की हत्या कर दी गई थी। बाद में फिरौती मांगी गई। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना सुमन कनौजिया ने बताया। कि चंदौस क्षेत्र के कसेरू गांव में बच्चे का शव मिला है। जिसे बुलंदशहर पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं घटना में आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News