Aligarh News: मामूली विवाद पर गोलियों से थरथराई AMU, कैंपस में दहशत का माहौल

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद हो गया। हालांकि बाद विवाद इतना बढ़ा गया कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चाल दी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-24 07:27 GMT

Aligarh News (सोशल मीडिया) 

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में बुधवार सुबह गोलियों थरथराहट की गूंज सुनाई दी। गोलियां चलने से विश्वविद्यायल परिसर में छात्र और वहां रहने वाले लोगों के बीच में दहाशत का माहौल छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गोलियां परिसर के मेडिकल कॉलोनी में चली है, जहां पर रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो कर्मचारी मामूली विवाद पर एक-दूसरे से भिड़ गए और गोलियां चला दी। इस घटना में दोनों ही कर्मचारी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एएमयू परिसर पहुंच गई, मामले की जांच कर रही है।

मामूली विवाद पर दो सगे भाइयों के बीच चली गोली

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों के बीच मामला विवाद हो गया। हालांकि बाद विवाद इतना बढ़ा गया कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चाल दी। इस घटना में दो सगे भाई घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह 9 बजे की

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली के मुताबिक, एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही एएमयू प्रशासन और पुलिस आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं और घटना की जानकारी में जुटे हुए हैं।

आरोपी पुलिस की हिरासत में

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। मेडिकल कॉलोनी परिसर पर जैसे गोलियों की आवाज सुनाई दी। एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। घायल दो सगे भाईयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस की घटना की सूचना दी। पुलिस ने इलाज के दौरान से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News