Aligarh News: हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग ने किया टीकाकरण

Aligarh News: हज यात्रा में जाने से पहले सभी हज यात्रियों को प्रशिक्षण और वैक्सीनेशन टीकाकरण किया जाता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुवार को टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

Update: 2024-05-02 16:18 GMT

Haj Yatra 2024 (Pic:Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ़ से इस साल 481 हजरात मुस्लिम समाज के लोग हज के लिए सऊदी अरब जायेंगे। हज यात्रा में जाने से पहले सभी हज यात्रियों को प्रशिक्षण और वैक्सीनेशन टीकाकरण किया जाता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुवार को टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हज यात्रा पर जाने के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान समाप्त होने के बाद यह सभी लोग हज यात्रा पर रवाना हो जायेंगे।

वैक्सीनेशन टीकाकरण के दौरान मौके पर मौजूद हज ट्रेनर तालिब सुभानी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने से पूर्व हज यात्रियों का वैक्सीनेशन टीकाकरण कराना अनिवार्य है।यही वजह है कि अलीगढ़ से मक्का मदीना हज यात्रा पर जाने से पहले हाजी हजरात को लेकर वैक्सीनेशन टीकाकरण कराए जाने को लेकर अभियान चलाया गया। हज ट्रेनर तालिब सुभानी ने बताया कि इस बार अलीगढ़ से 481 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा एक-एक हज यात्री को अंदर बुलाकर उनकी जांच करते हुए टीका लगाया जा रहा है।

इसके साथ ही हज यात्रा पर जाने के लिए टीकाकरण करने के लिए पहुंचे। हज यात्री मोहम्मद आबिद ने बताया कि वह भी इस बार मक्का मदीना हज यात्रा पर जा रहा है। जहां हज यात्रा पर जाने से पहले टीकाकरण कराया गया है। मोहम्मद आबिद का कहना है कि देश में अमन चैन बना रहे और अल्लाह को खुश-(राजी) करने के लिए हज यात्रा पर जा रहे हैं। इसके साथ ही वहां पहुंच कर देश में अमन चैन कायम रहे। इसको लेकर भी अल्लाह से दुआ करेंगे।

Tags:    

Similar News