Aligarh News: जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- किसानों के लिए हो रहा काम

Aligarh News: जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के लिए काम कर रही है आगे और मजबूती से करेगी अब आरएलडी का साथ आ गया है। विश्वास करें, उत्तर प्रदेश और देश में किसानों के लिए अच्छे काम होंगे।

Update: 2024-04-24 14:29 GMT

जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- किसानों के लिए हो रहा काम: Photo- Newstrack

Aligarh News: राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी गुरुवार को जट्टारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि देश में एक ही विकल्प है और एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। वहीं मायावती द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने का समर्थन करते हुए जयन्त चौधरी ने कहा कि छोटे राज्य बनाना अच्छी बात है। लेकिन मायावती सरकार में नहीं आ रही है इसलिए उनके कहने का कोई मतलब नहीं है।

सरकार किसानों के लिए काम कर रही है- जयंत चौधरी

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए काम कर रही है आगे और मजबूती से करेगी अब आरएलडी का साथ आ गया है। विश्वास करें, उत्तर प्रदेश और देश में किसानों के लिए अच्छे काम होंगे। यह शुरुआत हुई है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है। छोटी-मोटी जो नाराजगी है उसे भूल कर कमल को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के तीन प्रदेशों में गिना जा रहा है। इसका कारण यह है कि सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है, कानून व्यवस्था ठीक चल रही है।

जयंत चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की सबसे बड़ी चिंता थी कि गांव की गरीबी दूर कैसे करूं, अमीर और गरीब में अंतर बढ़ना नहीं चाहिए। लेकिन विश्व भर में जो मॉडल विकसित हो गया है आज वह हकीकत है। उसे बदला नहीं जा सकता। पूंजी कम लोगों के हाथ में जा रही है। इसका उपाय ढूंढना होगा। इंडिया के नेता जो दावे कर रहे हैं। वह कारगर और प्रभावी, सक्षम नहीं है। वह झूठ बोल रहे हैं। दो नेता है। एक ऑलमोस्ट पीएम और दूसरे ऑलवेज सीएम हैं। ऑलमोस्ट पीएम कह रहे हैं कि खटाखट, फटाफट गरीबी खत्म कर दूंगा और उनकी दादी क्या कह गई थीं। भूल गए गरीब आदमी भी जानता है कि फटाफट गरीबी नहीं दूर हो सकती। महीने में चार -पांच या आठ हजार देने से गरीबी दूर नहीं होगी।

Tags:    

Similar News