भगोड़ा है राहुल, सास से पहले इस महिला से हुई थी आंखे चार, साथ लेकर हो गया था फरार

Aligarh News: मंडराक थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में रहने वाले जितेन्द्र ने अपनी 18 साल की बेटी की शादी राहुल के साथ तय की थी। 16 अप्रैल को बारात आनी थी।;

Update:2025-04-14 11:06 IST
aligarh news

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में दामाद और सास की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है। बीते छह अप्रैल से दोनों एक साथ फरार है। पुलिस दोनों को खोजने की काफी कोशिश कर रही है, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा है। लगभग आठ दिन बीत गये हैं। लेकिन सास और दामाद का अभी भी लापता हैं। बीते दिनों उनकी लोकेषन उत्तराखंड में मिली थी। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों नहीं मिले।

अब ऐसी खबर मिल रही है कि दोनों गुजरात भाग गये हैं। सास-दामाद की इस अनोखी प्रेम कहानी के बीच अब नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सास के साथ फुर्र हुआ दामाद ऐसा ही कांड एक साल पहले भी कर चुका है। वह एक साल पहले गांव की ही एक महिला के साथ फरार हो गया था और लगभग दो माह बाद घर लौट आया था। लेकिन तब लोक-लाज के भय से किसी ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की थी।

पत्नी से कोई संबंध नहीं

जिले के मंडराक थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में रहने वाले जितेन्द्र ने अपनी 18 साल की बेटी की शादी राहुल के साथ तय की थी। 16 अप्रैल को बारात आनी थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन बेटी के हाथ में मेहंदी लगने से पहले ही उसकी मां ने उसकी खुशियों पर डकैती डाल दी। वह अपने दामाद के साथ घर से भाग गयी। बताया जा रहा है कि शादी तय होने के बाद से ही जितेंद्र की पत्नी सपना और उसके होने वाले दामाद राहुल के बीच घंटों बातचीत होती थी।

दोनों की नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि वह घर से ही भाग निकले। सपना के पति जितेंद्र ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जितेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी साढ़े पांच लाख रुपये का सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हुई है।

उसका कहना है कि अब पत्नी से उसका कोई संबंध नहीं है। उसके बस अपना सामान चाहिए। वहीं राहुल के घरवाले इस कांड के लिए सपना को ही दोषी ठहरा रहे हैं। इसी दौरान जांच कर रही पुलिस के सामने नया एंगल आया है। जांच में यह पता चला है कि राहुल और सपना को भगाने में उसके दोस्तों ने भी मदद की थी। पुलिस राहुल के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News