Aligarh News: तिरंगा रैली में लहराई गई तलवार! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज

Aligarh News: स्वतंत्रता दिवस का पर्व भी अराजक तत्वों से अछूता नहीं रहा है। इस बार अतिसंवेदनशील जिले अलीगढ़ के एक इलाके में तिरंगा रैली में तलवारें लहराने का मामला सामने आया है।

Update: 2023-08-17 11:17 GMT

Aligarh News: स्वतंत्रता दिवस का पर्व भी अराजक तत्वों से अछूता नहीं रहा है। इस बार अतिसंवेदनशील जिले अलीगढ़ के एक इलाके में तिरंगा रैली में तलवारें लहराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘न्यूजट्रैक’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

एक नामजद और 50 अज्ञात पर मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक जनपद पुलिस में ये वीडियो सामने के बाद सख्त कार्रवाई की है। ये मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है। जिसमें तिरंगा यात्रा निकालते युवकों में से कुछ हाथ में तलवार भी लेकर निकले। सड़क पर तलवार लहराई गई। पुलिस केस दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई है।

Tags:    

Similar News