Aligarh News: विहिप बजरंगदल ने किया भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प

Aligarh News: इस वर्ष भी “अखंड भारत संकल्प दिवस “ विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा गुरूवार को अचलताल पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत प्रोत दिखाई दे रहे थे।

Update: 2024-08-15 09:36 GMT

विहिप बजरंगदल ने किया भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: हर साल की तरह इस वर्ष भी “अखंड भारत संकल्प दिवस “ विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा गुरूवार को अचलताल पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत प्रोत दिखाई दे रहे थे। जहाँ विहिप विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने बताया कि कैसे हमारा भारत कभी अफगानिस्तान से लेकर सुदूर पूर्वोत्तर तक फैला हुआ था। और उपगणस्थान कहलाता था। कैसे इंडोनेशिया में आज भी रामायण का मंचन किया जाता है। समय के साथ देशद्रोहियों के कारण ये सभी भूभाग भारत से अलग होते चले गए। हमें इनको पुनः अखण्ड बनाना है।

इसीलिए प्रतिवर्ष ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपना गौरवशाली इतिहास बताएं व उनको भी प्रेरणा दें। इतिहास सीखने के लिए होता है। ताकि इतिहास में की गई गलतियां दुबारा न हों। वहीं मुख्य वक्ता जयप्रकाश सारस्वत ने कहा 1929 के रावी के तट पर संकल्प लेने के बाद भी कुछ तत्कालीन राजनेताओं ने भारत विभाजन स्वीकार किया, ये भारत के साथ धोखा था। फिर धर्म के आधार पर बटवारा हुआ। तो पूर्ण क्यो नही हुआ। आज फिर भारत उसी समस्या से जूझ रहा है। लेकिन अब और नही भारत को फिर से अखंड करने का संकल्प लें।

विहिप जिला प्रचार प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि 15 अगस्त की संघ्या होने पर तिरंगे को ससम्मान उतार लें व नियमों का पालन करें। तिरंगा हमारी आन बान है। इसका अपमान दंडनीय भी है। इसलिए राष्ट्रभक्त होने के नाते स्वतंत्रता दिवस के पश्चात तिरंगे का अपमान करने से स्वयं भी बचें, दूसरों को भी करने से रोकें। कार्यक्रम के अंत में सभी विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारत के अखंड स्वरूप को पुनः वापस प्राप्त करने हेतु संकल्प किया एवं भारत माता की आरती की। इस अवसर पर प्रान्त समरसता प्रमुख जगदीश मिश्र, विभाग समरसता प्रमुख आलोक याग्निक, जिला प्रचार प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, मंत्री मयंक कुमार, स्वाबलंबन जितेंद्र आर्य, सहमंत्री राहुल वर्मा, गीता मित्तल, बजरंगदल संयोजक दीपक राजपूत, गौरक्षा प्रमुख रमाकांत सिंह,करन चौधरी और कन्हैया दास उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News