Aligarh News: कौन हैं खैर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चारु कैन, ससुर के कारनामे हराएंगे या बनेंगे जीत में मददगार

Aligarh News: चारु कैन के ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू का नाम माफियाओं की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन पर अब तक कुल 43 मुकदमे में दर्ज हैं।न

Update:2024-10-25 08:07 IST

सपा प्रत्याशी चारु कैन (Pic: Newstrack)

Aligarh News: समाजवादी पार्टी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए खैर विधानसभा सीट से माफिया परिवार से प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। यह प्रत्याशी कोई और नहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू चारु कैन है। तेजवीर सिंह गुड्डू भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और विधायक मलखान सिंह मर्डर केस में जेल में बंद है।

माफियाओं की लिस्ट में पिता का नाम

अगर बात करें कि कौन हैं चारु कैन तो उन्होंने खुद को छात्र बताया हुआ है। पति का कृषि व्यवसाय बताया है। उनके पास एक करोड़ 32 लाख की कृषि भूमि है और 11 लाख रुपये का बैंक लोन है। तेजवीर सिंह गुड्डू का नाम माफियाओं की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन पर लूट, डकैती, फिरौती, मर्डर और गैंगस्टर जैसी धाराएं खुली हुई हैं। उन पर अब तक कुल 43 मुकदमे में दर्ज हैं। वहीं चारु कैन की अगर बात कही जाए तो अब से चंद दिनों पहले ही चारु कैन के द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई थी। उससे पहले चारु कैन के द्वारा बहुजन समाज पार्टी से चुनाव भी लड़ा गया था।

पांच अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल

खैर विधानसभा उपचुनाव से पहले बसपा को झटका देने वाली चारूकैन 2022 में खैर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन यूपी के उपचुनावों को लेकर उनके द्वारा 5 अक्टूबर को बसपा का दामन छोड़ने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के द्वारा उन्हें सदस्यता दिलाई गई थी। सियासी दांव-पेचों की अगर बात कही जाए तो उन्हें अच्छा अनुभव जरूर है। लेकिन देखने वाली बात रहेगी कि उसके ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू के कारनामे उसको इस सियासी घमासान में जीत दर्ज कराने में मदद करेंगे या हार का मुंह दिखाएंगे। 

Tags:    

Similar News