Aligarh News: महिला ने लगाया ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, कहा- ‘जानवरों की तरह पीटा गया’

Aligarh News: महिला के परिजनों के कहना है कि उसके शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान हैं, हाथों पर कटे के निशान बन गए हैं।

Update: 2023-05-29 13:28 GMT
Aligarh News (photo: social media )

Aligarh News: छर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर थर्ड डिग्री दे डाली। बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान आए हैं।

अस्पताल में इलाज के लिए भेजी गई महिला

महिला के परिजनों के कहना है कि उसके शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान हैं, हाथों पर कटे के निशान बन गए हैं। उसके साथ अमानवीय सलूक किया गया। महिला ने इसकी शिकायत अपने परिवारजनों से की, तब इस बात का खुलासा हुआ। परिजन महिला को लेकर थाना छर्रा पहुंचे। पुलिस ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेज दिया। जहां पीड़िता का उपचार जारी है।

शादी के बाद से लगातार बढ़ती रही दहेज की मांग

परिवार के लोग जब अपनी बेटी के पास नगला गुलरिया गांव पहुंचे तो बेटी का हालत देख वो सदमे में आ गए। महिला के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि आएदिन दहेज को लेकर मारपीट की जाती रही है, लेकिन हम लोग कुछ नहीं बोले कि शायद ससुराल वाले सुधर जाएं, पर ऐसा नहीं हुआ। रविंद्र का कहना है कि शादी में करीब 20 लाख खर्च किए थे, चूंकि हमारे बहनोई बिल्डर का काम करते हैं। उन्हें नुकसान होने के कारण एक बार हमने फिर उनको सात लाख और दिए थे। इसके बाद फिर छह लाख दिए, फिर भी वो लोग आएदिन हमारी बहन का उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता महिला अर्चना ने बताया कि ससुरालवालों ने मिलकर कमरे की कुंडी बंद करके मुझे बेरहमी से पीटा। जिसमें मेरी सास, ससुर तथा तीनों ननंद-बहनोई व पति शामिल थे। आएदिन दहेज की मांग को लेकर ऐसा किया जाता रहा है। मेरे माता-पिता की हालत अब ससुराल पक्ष की रोज बढ़ती मांगों को पूरी करने की नहीं है।

Tags:    

Similar News