राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारी पर रेप करने का आरोप, स्मृति ईरानी से की शिकायत

राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों पर महिला ने इलाज के दौरान लूट के साथ रेप का आरोप लगाया है।

Reporter :  Surya Bhan Dwivedi
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-12 11:11 GMT

राममनोहर लोहिया के कर्मचारियों की शिकायत करने के बाद पीड़िता की मां (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Amethi Crime News: राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कर्मचारियों पर अमेठी की महिला ने इलाज के दौरान लूट के साथ रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। स्मृति ईरानी ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के सैदापुर की रहने वाली महिला ने स्मृति इरानी से मिल कर लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के परिजन ने आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी को बताया कि अपनी बहन को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए चार दिन पूर्व भर्ती कराया था। दो-तीन बाद से वहां के कुछ कर्मचारियों ने हमारी बहन के साथ रेप किया और उसके जेवरात छीन लिए। उसने कहा कि बहन के शरीर को सिगरेट से जलाया गया और टार्चर किया गया। उसने कहा उस कर्मचारी के साथ एक महिला कर्मी भी शामिल थी।

उसके बाद हम लोगों को अस्पताल की तरफ से बताया गया कि इनकी हालत ठीक नहीं है, इन्हें यहां से ले जाइए। वहीं उसने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से अपनी बहन को इलाज के लिए भर्ती किया उसी दिन से हम लोगों को उससे मिलने नहीं दिया गया। हम लोगों को मामले की जानकारी तब हुई जब मरीज को लेकर हम लोग घर आ रहे थे। मेरी बहन ने रास्ते में आप बीती हम लोगों से बताई। असलियत क्या है यह तो जांच के बाद पता चलेगा। पीड़ित महिला के बहन की शिकायत पर स्मृति इरानी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को महिला के आरोपों की जाँच करने का निर्देश दिया है।

Tags:    

Similar News