Amethi: तिरंगा यात्रा के दौरान साउंड बजने पर भड़के मौनी स्वामी धरने पर बैठे, की नारेबाजी
Amethi: बाबू गंज सगरा के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने तिरंगा यात्रा में खलल डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मौनी स्वामी अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए।;
धरना देते हुए मौनी स्वामी व समर्थक।
Amethi: आजादी के 75वीं वर्षगांठ के एक दिन पूर्व तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के दौरान साउंड बजाने को लेकर अमेठी में बवाल हो गया। बाबू गंज सगरा (Babu Ganj Sagra) के पीठाधीश्वर मौनी महाराज (Peethadheeshwar Mouni Maharaj) ने तिरंगा यात्रा में खलल डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मौनी स्वामी अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए। तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में व्यवधान को पीएम और राष्ट्र का अपमान बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे है।
साउंड बजने से नाराज मौनी स्वामी ने अपने समर्थकों के साथ की नारेबाजी
जिले के टीकर माफी स्थित स्वामी परमहंस महराज (Swami Paramhansa Maharaj) की तपोस्थली पर मौनी महराज (Peethadheeshwar Mouni Maharaj) उस समय भड़क गए जब तिरंगा यात्रा में राष्ट्र गान बजते समय कुछ अन्य लोगों द्वारा साउंड बजने लगा। साउंड बजने से नाराज मौनी स्वामी ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। मौनी स्वामी के नेतृत्व में उनके समर्थक राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाने लगे। देखते ही देखते मौनी स्वामी परमहंस आश्रम के सामने धरने पर बैठ गए।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी: मौनी महाराज
मौनी महाराज ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री के आवाहन पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी, जिसके लिए बाकायदा होर्डिंग लगाई गई थी। पुलिस बल को भी सूचना दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि बावजूद इसके लगभग 12:00 बजे ना कोई आरती पूजा का समय है ना कोई साउंड बजाने का समय है। फिर भी जो लोग देश के साथ नहीं है देश के प्रधानमंत्री के साथ नहीं है वह लोग तिरंगा यात्रा में व्यवधान डालने के लिए साउंड बजाने लगे यह कोई मेरा अपमान नहीं है यह अपमान राष्ट्रगान, देश और देश के प्रधानमंत्री का अपमान है। मौनी महाराज ने आगे कहा कि देश का अपमान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक इन लोगों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया जाएगा तब तक हम धरना प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे।
आपको बताते चलें कि जिले के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता है।आए दिन राष्ट्र के कल्याण के लिए हवन पूजन यज्ञ इत्यादि करते रहते हैं। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जहां पूरा देश तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का जश्न मना रहा था उसी क्रम में मौनी महाराज भी अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री के आवाहन पर तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी के जश्न में हिस्सा ले रहे थे अचानक साउंड बजने से मामला बिगड़ गया और मौनी महाराज भड़क गए।