Amethi Road Accident: भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बस को मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल

Amethi Road Accident: क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से सिवान की तरफ जा रही एक बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए है।

Update: 2024-07-09 03:08 GMT
मौके पर मौजूद पुलिस (Pic: Newstrack)

Amethi Road Accident: दिल्ली से सिवान जा रही एक बस अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा कर अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।

जानकारी के मुातबिक अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 68.8 के पास मंगलवार सुबह लगभग 3 बजे दिल्ली से सिवान की तरफ जा रही बस  (UP 53 GT 2927) अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गयी। जिसमें बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 12 लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें 11 लोगों का इलाज सीएचसी बाजार शुकुल में चल रहा है। एक अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अभी मृतक व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है।

क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से सिवान की तरफ जा रही एक बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन बुलवाकर हटवा दिया गया है।

Tags:    

Similar News