Amroha Accident Today: अमरोहा में NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident in Amroha: अमरोहा में को बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ट्रक से जा भिड़ी।

Written By :  aman
Update: 2022-11-12 13:34 GMT

Amroha Road Accident (photo: social media )

Amroha Road Accident : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार (12 नवंबर) की शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, तेज रफ्तार कार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। कार की रफ़्तार अधिक थी, इसलिए शायद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ये दुर्घटना गजरौला के करीब नेशनल हाईवे- 9 पर हुआ। 

अमरोहा में हाल के दिनों में एक के बाद एक कई सड़क हादसे हुए हैं। इसी तरह की एक दुर्घटना 9 नवंबर को भी हुई थी। जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर हुए एक्सीडेंट में एक अज्ञात वाहन से एक ऑटो की टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त ऑटो में 5 लोग सवार थे, जिनमें चार की मौत ही मौत हो गई। एक को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार्रवाई पूरी की।

ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ऑटो सवार 4 की मौत

खबर के अनुसार, ऑटो सवार पांचों लोग अमरोहा के पास संभल के निवासी थे। ये पांचों दिल्ली में ऑटो चलाकर अपना गुजारा किया करते थे। सभी ऑटो में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। ऑटो गजरौला थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड पर था तभी एक अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ठोकर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया। 

Tags:    

Similar News