Amroha News: भगवान राम और प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बोले-अगर बुलाया जाएगा तो जरूर जाएंगे, भाजपा को बताया फेल

Amroha News: सहारनपुर से अमरोहा पहुंची यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वासुदेव तीर्थ पहुंच कर पूजा अर्चना के बाद किया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर विफलता के आरोप लगाते हुए कांग्रेस को किसानों का हितैषी बताया। कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में सिवाए झूठ के कुछ नहीं होता।

Update: 2023-12-25 12:29 GMT

Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai (Pic: Newstrack)

Amroha News: सहारनपुर से अमरोहा पहुंची यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सोमवार को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वासुदेव तीर्थ पहुंच कर पूजा अर्चना के बाद किया। यात्रा शुरू होने से पहले प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर विफलता के आरोप लगाए।

अजय राय ने कांग्रेस को किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में सिवाए झूठ के कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा, निमंत्रण मिलने पर कांग्रेसी भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर जरूर जाएंगे, क्योंकि भगवान राम सभी के हैं।

पहलवान का अपमान, हिंदुस्तान का अपमान

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर अजय राय ने कहा कि अगर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर बुलाया जाएगा तो हम जरूर जाएंगे, क्योंकि श्री राम सभी के हैं। भले ही कुछ लोग उन्हें राजनीति का हिस्सा बना लें। पहलवान साक्षी मलिक के द्वारा कुश्ती को अलविदा कहने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीधे-सीधे पहलवान का अपमान हुआ है और यह सीधे-सीधे हिंदुस्तान का अपमान है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा राम के बिना राजनीति संभव नहीं के सवाल पर अजय राय ने कहा कि हम खुद काशी से आते हैं और हर हर महादेव हमारे यहां होता है। इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा सनातन समाज का अपमान करने के मामले में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरी कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चली है। हर जगह यात्रा को किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सभी वर्गों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरी है। हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहा है।

भाजपा सरकर में हर वर्ग परेशान है

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय ने कहा, भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो रही है। वहीं जनपद के गांव कुबी में चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों की लड़ाई हम आखिरी दम तक लड़ेंगे।

Tags:    

Similar News