Annual Holidays of UP Board 2023: उत्तर प्रदेश में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Annual Holidays of UP Board 2023: यूपी शासन द्वारा 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमे दूसरे और चौथे शनिवार का जिक्र नहीं है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-12-22 02:01 GMT

Holidays of UP Board 2023 (photo: social media )

Holidays of UP Board 2023: यूपी बोर्ड (Uttar Pradesh Board) के स्टूडेंट्स के लिए खास अपडेट जारी की गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में माध्यमिक स्तर के स्कूलों में साल 2023 में 121 दिन छुट्टियां मिलेंगी। यानि 365 दिनों में से 244 दिन पढ़ाई होगी। यूपी सरकार (UP Government) ने आने वाले साल के सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट (School Holiday List 2023) जारी की है। इसके लिए यूपी शासन द्वारा 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमे दूसरे और चौथे शनिवार का जिक्र नहीं है। हालांकि एकेडमिक कैलेंडर अभी जारी नहीं हुआ है।

इतने दिन रहेंगी छुट्टियां

26 जनवरी, गुरुवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश है।

5 फरवरी, रविवार को मो. हजरत अली का जन्मदिवस का अवकाश है।

18 फरवरी, शनिवार को महाशिवरात्रि का अवकाश है।

7 मार्च, मंगलवार को होलिका दहन का अवकाश है।

8 मार्च, बुधवार को होली का अवकाश है।

30 मार्च, गुरुवार को रामनवमी का अवकाश है।

04 अप्रैल, मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश है।

07 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश है।

14 अप्रैल, शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मदिवस का अवकाश है।

22 अप्रैल, शनिवाप को ईद उल फित्र का अवकाश है।

05 मई, शुक्रवार, बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है।

29 जून, गुरुवार को बकरीद का अवकाश है।

29 जुलाई, शनिवार को मुहर्रम का अवकाश है।

15 अगस्त, मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश है।

31 अगस्त, गुरुवार रक्षाबंधन का अवकाश है।

07 सितंबर, गुरुवार को जन्माष्टमी का अवकाश है।

28 सितंबर, गुरुवार बारावफात का अवकाश है।

02 अक्टूबर, सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश है।

23 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी का अवकाश है।

24 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी का अवकाश है।

12 नवंबर, रविवार को दिवाली का अवकाश है।

13 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा का अवकाश है।

15 नवंबर, बुधवार को भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती का अवकाश है।

Tags:    

Similar News