कांग्रेस पार्टी की बढ़ रही मुश्किलें, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के लिए एक बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update:2022-02-15 13:37 IST

अश्विनी कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश समेत सभी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अभी जोरों पर है कि तभी इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के लिए एक बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्वनी कुमार (Ashwini Kumar ka istifa) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने कहा है कि वह कांग्रेस से बाहर रहते हुए बेहतर तरीके से जनता की सेवा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं। बीते कई दशकों से अश्विनी कुमार कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं तथा इनसे पूर्व इनका परिवार भी कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी सेवाएं दे चुका है। ऐसे में एक बड़े कद्दावर नेता का पार्टी छोड़कर जाना यकीनन कांग्रेस के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इस्तीफे की पेशकश

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार(Ashwini Kumar ka istifa) ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के पीछे की अपनी वजहों को बताते हुए अश्विनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पूर्व के समान अब दृढ़ता नहीं रही तथा साथ ही अब पार्टी लगातार पतन की ओर अग्रसर है।

इसी के साथ अश्विनी कुमार ने कांग्रेस के नेतृत्व पर भी सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि पार्टी में नेतृत्व की भारी कमी है और जो पार्टी का मौजूद नेतृत्व है वह पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने के काबिल नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के लिए समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और यह सिलसिला रुकने का भी नाम नहीं ले रहा है। बीते समय में कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ा है और खास बात कि कांग्रेस छोड़ने वाले सभी नेताओं का एकमात्र बयान यही है कि कांग्रेस पार्टी में शीर्ष नेतृत्व की भारी कमी है।

इस मौके पर अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को पत्र लिख अपने इस्तीफे की पेशकश की है और उन्होंने अपने इस पत्र में साफतौर पर लिखा है कि-"वह कांग्रेस पार्टी से बाहर रहते हुए राष्ट्र और समाज की बेहतर सेवा तथा अपने कर्तव्यों का भली-निर्वहन कर सकते हैं।

Ashwini Kumar ka istifa, Ashwini Kumar ka isteepha, Ashwani Kumar resigned, ashwani kumar, congress, indian national congress, inc, former union minister, former union law minister, ashwani kumar resigned from congress, sonia gandhi, Congress

Tags:    

Similar News