Auraiya News: गायत्री आश्रम में होली मिलन का हुआ आयोजन, एक दूसरे को लगाए रंग
Auraiya News: गायत्री आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आश्रम में भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वही कार्यक्रम में फाग गायन भी गाया गया।;
auraiya news
Auraiya News: जिले के गायत्री आश्रम में होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें आश्रम में मौजूद लोगों के साथ होली खेली गई तो वहीं फाग गानो का आयोजन भी किया गया।
गायत्री आश्रम में भव्य झांकियां का प्रदर्शन
औरैया में शुक्रवार को होली के त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी लेकिन होली के त्यौहार को लेकर लोगों में अभी भी इसका खुमार छाया हुआ है। रविवार को गायत्री आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आश्रम में भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वही कार्यक्रम में फाग गायन भी गाया गया। जहां लोगों ने जमकर इसका लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में ज्यादातर सांस्कृतिक झांकिययों को प्रस्तुत किया गया।
एक दूसरे पर बरसाए गए रंग
गायत्री आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ लोगों के द्वारा होली का त्यौहार मनाते हुए उनको लगाने का काम किया गया तो वही पिचकारियों से रंगों की बौछार की गई। वही पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान होली के मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। खाने का भी बंदोबस्त किया गया। होली के त्यौहार को लेकर बताया गया कि यह त्यौहार रंगों का त्यौहार है इस त्यौहार की मौके पर सभी लोग गिले शिकवे दूर करते हैं एक दूसरे के साथ गले मिलते हैं और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे जिसमे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं ने जमकर होली खेली। इस कार्यक्रम का संवेदना ग्रुप के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में सक्षम सिंगर, अजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, गुड्डू शिवहरे, राज नारायण मिश्र समेत अन्य लोग शामिल रहे। वहीं संस्था के लोगों ने बताया कि होली का त्योहार समेत अन्य त्योहार हम लोग ऐसे लोगों के साथ मनाते हैं जिन लोगों के साथ कोई नहीं होता है। उन लोगों के साथ हम लोग खुशियों को बांटने का काम करते हैं।