Auraiya News: रंगाई-पुताई करते समय निर्माणधीन इमारत से नीचे गिरा मजदूर, हुई मौत

Auraiya News: औरैया में बिल्डिंग की पेंटिंग करते समय नीचे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-10-24 21:01 IST

Auraiya News (Pic- Newstrack)

Auraiya News: औरैया में बिल्डिंग की पेंटिंग करते समय नीचे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची जहां मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते चलें कि मामला मोहल्ला सतेश्वर ब्लॉक का है। यहां पर एक निर्माणाधीन मकान को बनाकर तैयार किया जा रहा था। मकान की बनने के बाद मजदूरों को उसकी रंगाई और पुताई के लिए बुलाया गया था। यहां दो मजदूर रंगाई पुताई का काम कर रहे थे। जिसमें एक मजदूर ऊपर खड़ा होकर दूसरे मजदूर की रस्सी को पकड़ा हुआ था। जिसके सहारे मजदूर बिल्डिंग के नीचे पुताई कर रहा था। वहीं अचानक से पैर फिसलने के बाद 27 साल का मलखान सिंह अचानक से नीचे गिर गया। मजदूर मलखान सिंह के नीचे गिरने के बाद उसका साथी अक्षय कुमार तुरंत मजदूर को सौ शैया अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां मजदूर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल में मजदूर ने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि मजदूर मलखान सिंह के सर में गहरी चोट लगी थी जिसके बाद काफी खून बह गया और उससे उसकी मौत हो गई। वही जब इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। पता चला है परिवार की स्थिति बहुत खराब है और बहुत ही गरीब लोग हैं। उनकी समस्या ये है कि परिवार का कमाने वाला चला गया अब उन्हें कौन सम्हालेगा। अभी तक परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया है।

Tags:    

Similar News