Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपी के मुठभेड़ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Auraiya News: औरैया में पुलिस के द्वारा मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया गया था। यहां पुलिस आरोपी को घटना वाले स्थान पर लेकर पहुंची जहां पर आरोपी घटना के वक्त कपड़ों का इस्तेमाल किए जाने के बारे में जानकारी दे रहा था और बता रहा था कि उसने कपड़े को कहां पर छुपाया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-10-06 15:11 IST

Auraiya News (Pic- Newstrack)

Auraiya News: औरैया जिले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का काम किया है। आरोपी के मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे।

अचानक से आरोपी ने पुलिस पर कर दी फायरिंग

औरैया में पुलिस के द्वारा मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया गया था। यहां पुलिस आरोपी को घटना वाले स्थान पर लेकर पहुंची जहां पर आरोपी घटना के वक्त कपड़ों का इस्तेमाल किए जाने के बारे में जानकारी दे रहा था और बता रहा था कि उसने कपड़े को कहां पर छुपाया है। पुलिस को इस बात की खबर नहीं थी कि आरोपी बताए हुए स्थान पर तमंचे को रखा हुआ है। जैसे ही पुलिस आरोपी के साथ उस स्थान पर पहुंची जहां पर कपड़ा छुपाया गया था। वैसे ही आरोपी ने कपड़े को उठाते हुए पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस में बचाव में फायरिंग की और इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

बताते चलें कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 अक्टूबर को थाने में एक प्रार्थना पत्र लड़की के पिता के द्वारा दिया गया था और बताया गया था कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम को गठित कर दिया। यहां पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पूरे मामले के बारे में मीडिया को जानकारी दी और बताया कि आरोपी का नाम मंटून कुमार है जो की समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस के द्वारा एक तमंचे को बरामद किया गया जिसे उसने पुलिस पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किया था।

Tags:    

Similar News