Auraiya News: फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, मची चीख पुकार

Auraiya News: औरैया जिले में एक परिवार के लोगों में उस समय चीख पुकार मच गई जब उनकी एक बेटी का नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ मिला।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-10-18 15:27 IST

Auraiya News ( Pic-  Newstrack)

Auraiya News: औरैया में एक छात्रा का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू किया।

नीम के पेड़ पर लटक रहा था छात्रा का शव

औरैया जिले में एक परिवार के लोगों में उस समय चीख पुकार मच गई जब उनकी एक बेटी का नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ मिला। घटना के बाद परिवार के लोगों ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। बताते चलें कि मामला सहायल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महाराजपुर का है। यहां पर रहने वाले राम आसरे कुशवाहा अपने परिवार के साथ में रहते हैं। राम आसरे की तीन बेटियां हैं जबकि एक बेटा है। उनकी एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि उनका बेटा जयपुर में काम करता है। वही उनके घर में दो बेटियां साथ में रहती हैं जिनमें से छोटी बेटी पूजा इंटर की पढ़ाई करती है। यहां पूजा का सुबह नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इस मामले में परिवार के लोगों को जानकारी दी गई तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

पूजा का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद ग्रामीणों में काफी चर्चा शुरू हो गई। वही ग्रामीणों ने बताया है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वही इस मामले में पूजा की बहन ने बताया कि मेरी बहन का किसी लड़के के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके साथ में मेरी बहन शाम के टाइम गई थी। बाद में लौट आई थी। जिसके बाद मेरी बहन का फांसी के फंदे पर शव मिला। वही इस मामले में परिवार के लोगों ने प्रेमी पर पूजा को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। वही इस मामले में थाना अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के द्वारा बताया गया है कि मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है आरोपी युवक की तलाश की जा रही है जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News