Amethi News: कांग्रेस नेता ने अन्न महोत्सव को लेकर योगी सरकार पर बोला हमला, कहा गरीबों के साथ भद्दा मजाक कर रही सरकार

कांग्रेस एमएलसी ने अन्न महोत्सव आयोजित किए जाने पर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये गरीबों के साथ भद्दा मजाक है

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-05 15:45 GMT

कांग्रेस के नेता व  एमएलसी दीपक सिंह

Amethi News: आज पूरे प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया गया जिसमें लाभार्थियों को मुफ्त में अनाज व बैग निःशुल्क वितरित किया गया।सरकार ने वैश्विक महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए अन्न महोत्सव का आयोजन किया।अन्न महोत्सव को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जारी किया है।जहां समाजवादी पार्टी ने कहा की अन्न महोत्सव में कांग्रेस का राशन वा भाजपा का खाली बैग के सिवाय और कुछ नही है।वही कांग्रेस के नेता वा एम एल सी दीपक सिंह ने कहा की गरीबों के साथ फोटो खिंचवाना उनके साथ भद्दा मजाक है,उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है।


अन्न महोत्सव कार्यक्रम पर कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा सरकार गांवों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन देने के साथ फोटो खिचवा कर उनका अपमान कर रही है। सोमवार को कांग्रेस एम एल सी दीपक सिंह ने कहा की जब कांग्रेस सरकार राशन कार्ड के माध्यम से अन्त्योदय योजना लायी थी तब भाजपा इसका विरोध कर रही थी।


भाजपा कांग्रेस द्वारा जारी योजना को भुना रही है



अन्न महोत्सव कि फाइल फोटो

 आज वही भाजपा कांग्रेस द्वारा जारी योजना को भुना रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत हर गरीब को 35 किलो राशन मात्र 85 रुपये में मिलता था। हमारी सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर हर परिवार को 440 रुपये की छूट मिलती थी। हमने कभी भी उनके साथ फोटो खिंचवा कर उनकी गरीबी का कभी मजाक नहीं बनाया।

नाम बदल कर कांग्रेस की योजनाएं चला रही भाजपा

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कुछ सरकारों ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदल दिया है। उन्ही योजनाओं के सहारे अपनी राजनीति कर रही है। साइनिंग इण्डिया का नारा भी जनता समझ गयी थी। भाजपा सरकार वन महोत्सव में खर्च होने वाले व्यय को कोटेदारों के ऊपर बोझ की तरह लाद दिया। इस तरह गरीबों का मजाक आज तक के इतिहास में किसी के द्वारा नहीं उड़ाया गया था। भाजपा सरकार को इसके लिए माफी मांगना चाहिए।

Tags:    

Similar News