Raebareli News: रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की पुष्टि

Raebareli News: गौरतलब है कि इससे पहले 2023 में ही सोनिया गांधी के राजनीतिक संन्यास की अटकलें जोर पकड़ रही थी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद सोनिया गांधी ने बड़ी बात कहीं।

Update: 2023-09-06 15:25 GMT

Raebareli News: कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया है। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी। अजय राय ने कहा कि रायबरेली से भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की इस बार जमानत जब्त हो जाएगी। जनपद दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘हमें इंडिया, भारत और हिंदुस्तान का नागरिक होने पर गर्व है।’

राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर लगा विराम

गौरतलब है कि इससे पहले 2023 में ही सोनिया गांधी के राजनीतिक संन्यास की अटकलें जोर पकड़ रही थी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद सोनिया गांधी ने बड़ी बात कहीं। उनकी बातों से सियासी गलियारे में हलचल मच गई थी। उन्होंने कहा था कि ‘मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।’ सोनिया गांधी के इस बयान पर सियासी गलियारों में अलग-अलग मतलब निकाले गए थे। हालांकि, अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ताजा बयान से उनके संन्यास की अटकलों पर विराम लग गया है।

अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

रायबरेली पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा है स्मृति ईरानी इस बार अमेठी से चुनाव हार रही हैं। बीजेपी 80 सीटों को जीतने का जो दावा कर रही है, जिसमें रायबरेली को शामिल कर रखा है, जिसके लिए वह काफी होमवर्क कर रही है। अजय राय ने यह दावा किया है कि रायबरेली और अमेठी इस दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार होगी। अजय राय ने भाजपा सांसद कौशल किशोर के यहां हुई हत्या के मामले में उनको आधे हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने ही सांसद के घर पर हत्याए नहीं रोक पा रही है तो आम जनता को कैसे सुरक्षा दे पाएगी। प्रदेश सरकार कानून के मसले पर बिल्कुल नाकाम है। हाल ही में इंडिया और भारत के विवाद में अजय राय ने कहा कि हमें भारत पर भी गर्व है और इंडिया पर भी। अगर इंडिया शब्द पर आपत्ति थी तो इसका नाम पहले क्यों नहीं चेंज किया? जब से विपक्ष ने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है, जबसे भाजपा सरकार परेशान है और गठबंधन को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। हमें भारतीय होने पर गर्व है। देश का नाम भारत हो या इंडिया हमारे लिए दोनों एक समान है। उन्होंने कहा कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का नाम बदल दे और अब तो नोट पर भी इंडिया लिखा है क्या हर जगह से नाम बदला जाएगा।

Tags:    

Similar News