BSP Brahmin Sammelan: अमेठी में सतीश चंद्र मिश्रा ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- UP में ब्राह्मण समाज पर हो रहा अत्याचार

बसपा के कद्दावर नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा व योगी सरकार पर हमला बोला है औऱ कहा कि योगी सरकार में ब्रह्माणों पर हमला हुआ है।

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-29 18:55 GMT

सभा को संबोधित करते बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा

Amethi News: उत्तर प्रदेश में ब्रह्मण समाज पर अत्याचार हो रहे है। लगातार ब्रहमणों की हत्या हो रही है। भाजपा की सरकार में अपराध का ग्राफ बहुत बढ़ गया है। आम जनता महंगाई से कराह रही है। सात दिन में ही ब्रह्मण समाज की एक जुटता देख कर भाजपा घबरा गई है। उक्त बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने अमेठी में आयोजित प्रबुद्ध समाज सम्मेलन में कही। उत्तर प्रदेश के अमेठी में आयोजित सम्मेलन में सतीश मिश्रा ने सपा भाजपा और कांग्रेस पर जम कर हमलावर दिखे।



उन्होंने कहा की सपा भाजपा सब ने ब्रह्मण समाज को बेज्जत किया है। इस राम राज्य की सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित है। सब तरफ हाहाकार मचा हुआ है। भगवान राम के नाम पर भाजपा के लोग जनता को लूट रहे है, अपनी जेब भर रहे है। उन्होंने आगे कहा की हर दो घंटे में एक महिला का रेप हो रहा है। शिक्षित युवाओं को रोजगार नही मिला है। दो तीन उद्योगपतियों के हाथ सब कुछ बेचने का काम इन सरकारों ने किया है। हाथरस रेप घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा भगवान राम सबके है केवल भाजपा के ही नहीं है।उन्होंने ब्रह्मण समुदाय को एक जुट हो कर बसपा के साथ आने का आह्वान किया।

प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

बहुजन समाज पार्टी के तत्त्वाधान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बसपा के सतीश चंद्र मिश्र बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सतीश मिश्र का वहां मौजूद पुरोहितों ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोचार के साथ स्वागत किया। बसपा नेताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।आगामी विधान सभा चुनाव लेकर बसपा ब्राह्मणों को साधने में जुट गई है। उसी क्रम में अमेठी में भी ब्रह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। बसपा के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सौंपी गई थी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी अपने समर्थकों के साथ सम्मेलन में आए हुए थे।

भाजपा हिंदुओं के नाम पर वोट लेकर ब्राह्मणों की करा रही हत्या -पवन पांडेय

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्वांचल के ब्रह्मण चेहरा पवन पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में अन्याय को रोकने के लिए अब एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज थानों की नीलामी हो रही है बिना पैसे के कोई काम नही हो रहा है। सभी नेता वा पार्टियों ने यहां के लोगों को लूटने का काम किया है। किसानों की बहुत ही दुर्दशा है किसान खाद के लिए लाइन लगाए है। ब्रह्मण वर्ग को ललकारते हुए पिछली मायावती सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।


वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिंदू के नाम पर वोट लेकर ब्राह्मणों की हत्या हो रही है। ब्राह्मणों की यह दुर्दशा हो गई है आज प्रदेश में हर पांचवा ब्रह्मण रिक्शा चलाते वा होटलों पर बर्तन धोते मिल जायेगा। सम्मेलन में राम लखन शुक्ला, अखिलेश शुक्ल पवन पांडेय, करुणाकर पांडे दिनेश चंद्रा संजीव भारती दिलीप कुमार नम्रता जायसवाल राजीव शुक्ला राम लखन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News