सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amethi News: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा प्रदशर्न कर रही है जिसमे बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था, रोजगार जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

Written By :  Surya Bhan Dwivedi
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-07-15 09:02 GMT

सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन pic(social media)

Amethi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा प्रदशर्न कर रही है जिसमे बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था, रोजगार की मांग जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

पंचायत चुनावों के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में जो गुण्डागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा राज में हुई है उसकी कोई कल्पना नहीं थी। नामांकन के समय विपक्ष के प्रत्याशी प्रस्तावकों, समर्थकों ने महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना व अभद्रता सत्ता रूढ़ भाजपा सरकार की गिरी हुई मानसिकता का प्रमाण है। सरकार पूरी तरह निरंकुश हो कर आम लोगों की आवाज दबा रही है। उक्त बातें सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किया।

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता pic(social media)

सपा का धरना प्रदर्शन

गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, किसानों की उपज का बकाया राशि सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में आम लोगों का हित नही है। सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। अब समय आ गया है कि आगामी चुनाव में जनता जवाब देकर समाज वादियों की सरकार बनाएगी।

सपा नेता देव चंद्र सिंह मुन्ना ने कहा की भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में जिस तरह से पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करके प्रस्तावकांे को गायब कराना मतदाताओं को धमकाना इसे लोकतंत्र का हत्या करार दिया। जिला प्रशासन ने धमकाया तथा जबरन प्रलोभन देकर भाजपा के पक्ष में मत देने को बाध्य किया। पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष का कार्यकर्ता बन कर काम करने लगा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों, समर्थकों पर हमलों के साथ नागांकन पन्ने फाड़ने का कृत्य किया।

उपजिलाधिकारी को सौंपा सोलह सूत्रीय ज्ञापन pic(social media) 

सपा नेत्री गुंजन सिंह ने कहा की इस चुनाव में लोकतत्र शर्मसार और कलंकित हुआ है। उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में डबल इंजन की सरकार द्वारा की गई प्रायोजित हिंसा ने भारत के संविधान को नजर अन्दाज करते हुए हिटलर और गुसोलिनी की तानाशाही से कई कदम आगे निकल गई। अमेठी के साथ साथ गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई तहसील मुख्यालयों पर विधान सभा अध्यक्षों ने अपने पैड पर सोलह सूत्रीय राज्य पाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौपा ।

उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

सपा द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य, गन्ने का बकाया भुगतान, कृषि कानून को वापस लेने, बढ़ती मंहगाई, रोजगार, महिलाओं के ऊपर अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार व के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने की मांग किया है।

Tags:    

Similar News