Ayodhya News: सरयू में एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, पांच की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ayodhya News: अयोध्या में सरयू नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए है। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-09 10:17 GMT

नदी में डूबे लोगों की तलाश करते पुलिसकर्मी (फोटो: सोशल मीडिया)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर सरयू नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोगों को बचा लिया गया है। अभी बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। यह घटना राम नगरी के प्रसिद्ध गुप्तार घाट की है। पुलिस व पीएसी के गोताखोर लोगों की तलाश में जुटे हैं।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने दो बच्चियों समेत 7 लोगों को बचा लिया है।

एसएसपी शैलेश पांडे नदी में डूबे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आगरा के सिंकदरा निवासी महेश कुमार अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ अयोध्या में दर्शन के लिए आये थे। वहीं पर पूरा परिवार सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान करने लगा। इसी वक्त परिवार के दो लोग डूबने लगे तो उन्हें बचाने की कोशिश में परिवार के बाकी लोग भी नदी की गहराई में चले गए। इस दौरान कुल 12 लोग डूबने लगे।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने को कहा है। सीएम की तरफ से लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिए गए। इस सूचना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों को तुरंत लोगों की तलाश के लिए लगा दिया। 

डूबने वालों के नाम हैं...

भारती पत्नी सतीश (उम्र 35 वर्ष), प्रियांशी पुत्री सतीश उम्र (16 वर्ष), ललित पुत्र अशोक (उम्र 40 वर्ष), पंकज पुत्र अशोक (उम्र 25 वर्ष), राजकुमारी पत्नी अशोक (61 वर्ष), गौरी पुत्री अशोक (उम्र 28), जूल (उम्र 59), श्रुति पुत्री देवेंद्र (उम्र 20 वर्ष), सार्थक पुत्र देवेंद्र (उम्र 16 वर्ष), सीता पत्नी सचिन (उम्र 35), दृष्टि पुत्री सचिन (उम्र 4 वर्ष)

अब तक इन्हें बचाये जाने की जानकारी मिली है। इनके नाम हैं...

सतीश पुत्र जगमोहन, नमन पुत्र सतीश, अशोक पुत्र नेमीचंद, धैर्या पुत्री ललित (उम्र सात साल)








Tags:    

Similar News