Ayodhya News : बारिश के मौसम को देखते हुए मछलियों के शिकार और बिक्री पर लगा प्रतिबन्ध

Ayodhya News : बारिश के मौसम में अयोध्या में मछलियों के शिकार और बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

Report :  NathBux Singh
Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-09 03:28 GMT

मछलियों के शिकार और बिक्री पर लगा प्रतिबन्ध (कॉन्सेप्ट फोटो -सोशल मीडिया)

Ayodhya News : बारिश के मौसम को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट (Alert) जारी किए जा रहे हैं। वहीं इसी बीच अयोध्या (Ayodhya) में मछलियों के शिकार और बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इस बात की जानकारी अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा (DM Anuj Kumar Jha) ने दी है।

वर्षा ऋतु को देखते हुए मछलियों के शिकार एवं बिक्री पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्य मछलियां यथा कतला, रोहू, नैन तथा विदेशी कार्य मछलियां यथा ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प व कामन कार्प प्रजनन करती है।

इन मछलियों के संवर्धन व संरक्षण हेतु यूपी फिशरीज एक्ट 1948 के प्राविधानों व शासनादेश के तहत 15 जून से 30 जुलाई तक तालाबों, झीलों, नालों, नदियों से मछलियों को पकड़ना, बेचना, आयात-निर्यात आदि पर तथा 15 जून से 30 सितम्बर तक मत्स्य जीरा, फ्राई, फिंगर लिंग व 10 इंच तक मछलियों का पकड़ना प्रतिबंधित है। इसी प्रकार जलाशयों में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध है। नदियों में मत्स्य आखेट हेतु पट्टा/ठेका का अधिकार दिये जाने सम्बंधित राजस्व विभाग 1 जून से 31 अगस्त तक मत्स्य आखेट को प्रतिबंधित तथा नदियों में रिवर रैचिंग का प्राविधान है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना व उसके संचालन हेतु किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना हेतु किए जा रहे सिविल कार्यों को कल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों की शैय्याओं तक पहुंचाने हेतु पाइप लाइन के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा पाइप लाइन के शेष कार्य को भी शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के इलाज हेतु चिकित्सालय में स्थापित पी0आई0सी0यू0 वार्ड का निरीक्षण किया।

नई दिल्ली स्थित सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओ सेवा इंटरनेशनल एवं इंडोलॉजी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से यूनाइटेड स्टेट अमेरिका (USA) स्थित अप्रवासी भारतीयों द्वारा कोविड 19 से दूसरी लहर से बचाव हेतु ज़िला प्रशासन अयोध्या को प्रदान किये गए 10 आक्सीजन कॉन्सेंर्टेटर्स का लोकार्पण जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा द्वारा किया गया।  

Tags:    

Similar News