Ayodhya News: अयोध्या में जमीन खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर बोला जोरदार हमला

Ayodhya News:योध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Report :  NathBux Singh
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-12-23 21:14 IST

Ayodhya News: अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा (Bikapur Assembly) में कांग्रेस (Congress) के प्रतिज्ञा महासम्मेलन (Pratigya Mahasammelan) में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) ने अयोध्या में अफसरों की जमीन खरीद-फरोख्त मामले में भाजपा सरकार (BJP Government) को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अयोध्या में राम नाम की लूट मची हुई है। कौड़ियों के दाम जमीन खरीद कर 1300% महंगी जमीन को अधिकारी व नेता बेच रहे हैं।

बीकापुर विधान सभा क्षेत्र (Bikapur Assembly Constituency) के दशरथपुर में गुरुवार को भूपेश बघेल ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि मिशन 2022 में (up election 2022) लोगों को अपने हित, रोजगार व विकास (employment and development) को ध्यान में रखते हुए मतदान करना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी व राष्ट्रीय निषाद संघ के संयुक्त आयोजन में जुटे ग्रामीणों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदलाव का मन बना चुका है।

सपा व भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर पीछे ढकेल दिया- भूपेश बघेल

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लगातार प्रदेश की महिला शक्ति के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी और नौजवानों, किसानों की आवाज उठा रही हैं। प्रदेश की 6.50 करोड़ नारी शक्ति को प्रियंका गांधी के रूप में अपनी नेता मिल चुकी हैं। सपा व भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर पीछे ढकेल दिया है। पूरे पांच साल सपा नेता अखिलेश मौन धारण किए थे। छत्तीसगढ़ में एमएसपी के ऊपर गेहूं, धान 2500 रुपये क्विंटल खरीद किया है। सरकार को को उचित मूल्य निर्धारण करना चाहिए। कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी 2500 कुंतल गेहूं और धान, 400 रुपया कुंटल पर गन्ना खरीदेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी आप के मुद्दों पर बात करती है।

कांग्रेस पार्टी शहादत और बलिदान की पार्टी है- चौधरी लौटन राम निषाद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (State Congress President Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसले सांड चर रहे हैं। राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि धर्म और जाति की राजनीति करने वालों को जनता नकारने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी शहादत और बलिदान की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने कभी समझौता नहीं किया। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों की सेवा करने की भावना में विश्वास करती है। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहा हूं। कांग्रेस के चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ से चुनावी प्रेक्षकों की आंखे फट गई है।

कांग्रेस का स्थानीय धड़ा लगातार संघर्षरत रहा है

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, रामदास वर्मा, मधु पाठक, शालिनी द्विवेदी, अहमद कुरैशी, जहीर अहमद, कर्मराज यादव, अमरजीत निषाद, ईश्वरदास जायसवाल, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, अनुराग सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, मनोज यादव फौजी, प्रदीप निषाद, अमित पटेल, अंकित बागबहरा, जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, राजकुमार सिंह, दीप नारायण शुक्ला, सुनील पाठक, शरद शुक्ल, अरविंद निषाद, सुप्रिया, माधव प्रसाद, पूर्व विधायक ने धन्यावाद ज्ञापित किया। कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने दावा किया कि किसानों की समस्या व महिला उत्पीड़न की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का स्थानीय धड़ा लगातार संघर्षरत रहा है और संघर्ष का यह दौर भविष्य में भी बदस्तूर जारी रहेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News