Bahraich News: एम्बुलेंस हड़ताल पर सख्त प्रशासन, 83 एम्बुलेंस को लिया कब्जे में, अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

एम्बुलेंस कर्मियों की चल रही हड़ताल को लेकर अधिकारियों व कर्मियों के बीच वार्ता विफल होने के बाद जिला प्रशासन ने जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-28 17:26 GMT

बहराइच : एम्बुलेंस हड़ताल पर सख्त प्रशासन

Bahraich News: अपनी छह सूत्रीय मांगो को लेकर एम्बुलेंस कर्मियों की चल रही हड़ताल को खत्म करने को लेकर अधिकारियों व कर्मियों के बीच वार्ता विफल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने सभी 83 एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है। प्राईवेट चालकों से एंबुलेंस का संचालन शुरू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में 83 एंबुलेंस 102, 108 और एएलएस सेवा की संचालित हैं। बता दें कि एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। सरकार और संबंधित कंपनी द्वारा सुनवाई न किए जाने से नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12 बजे से एंबुलेंस सेवा ठप कर दी है। इससे जिले में हाय तौबा मच गई है। मरीजों द्वारा फोन करने के बाद भी एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सीडीओ, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने एंबुलेंस संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने लोगों से आंदोलन समाप्त करने की बात कही। लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, महामंत्री नसीम अहमद, अंकित सिंह समेत छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले जाया गया।

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 83 एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया

वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने 83 एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया भाई। एम्बुलेंस संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। तब तक सभी कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान राहुल कुमार, आलोक कुमार, गुलशन पांडेय, रवि जायसवाल समेत सभी एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News