Bahraich News: धान क्रय केंद्र खुले लेकिन नहीं हो रही खरीद, टोकन लेकर दौड़ लगा रहे किसान

Bahraich: किसानों से धान खरीद के लिए सरकार द्वारा कस्बों और ब्लॉक मुख्यालयों पर धान क्रय केंद्र खोला गया है। लेकिन केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति काफी खराब है। केंद्र पर किसान कहीं 15 दिन से तो कहीं 10 दिन से धान बिक्री के लिए चक्कर लगा रहा है।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-29 11:41 GMT

Bahraich News: किसानों से धान खरीद के लिए सरकार द्वारा कस्बों और ब्लॉक मुख्यालयों पर धान क्रय केंद्र (Dhan Kharid Center) खोला गया है। लेकिन केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति काफी खराब है। केंद्र पर किसान कहीं 15 दिन से तो कहीं 10 दिन से धान बिक्री के लिए चक्कर लगा रहा है। लेकिन सभी तैयारियां हवा हवाई साबित हो रही है।

जिले में किसानों की धान खरीद (Dhan Ka Rate) के लिए 96 क्रय केंद्र (Dhan kray Kenda in UP) स्थापित किए गए हैं। एक नवंबर से सभी धान क्रय केंद्र (Paddy Purchase Center) पर किसानों की धान खरीदी जा रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर धान खरीद की सच्चाई बिल्कुल अलग है। किसान धान बिक्री के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उनका नंबर ही नहीं आ रहा है। जबकि बिचौलियों का धान बेधड़क खरीदा जा रहा है। आलम यह है कि किसान किसी केंद्र पर 15 दिन से तो किसी केंद्र पर 10 दिन से धान खरीद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है। बुधवार को क्रय केंद्रों की स्थिति और भी खराब रही। बारिश के चलते किसान केंद्र नही पहुंच सके। कर्मचारी धान क्रय केंद्र (Paddy Purchase Center) पर किसानों का इंतजार करते दिखे। वहीं जब खरीद करना रहता है तो कर्मचारी किसानों को दौड़ लगवाते हैं।

कई केंद्र इस बार नहीं हुए संचालित

धान खरीद के लिए इस बार कई केंद्र का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इनमे नवाबगंज विकास खंड (Nawabganj Development Block) के धर्म नगर, तुराब गांव और नवाबगंज खास शामिल है। इसके अलावा मोतीपुर, पयागपुर और हुजूरपुर क्षेत्र में कई क्रय केंद्र इस बार संचालित नहीं हो सके हैं।

टोकन लेकर दौड़ लगा रहे किसान

मोतीपुर तहसील (Motipur Tehsil) के गुलालपुरवा गांव निवासी श्यामकरन चौधरी ने बताया कि उन्हें 100 क्विंटल धान बेचना, लेकिन सिर्फ 55 क्विंटल बिक्री का टोकन मिला है, लेकिन बिक्री के लिए 15 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। इसी गांव निवासी किसान विजय कुमार का कहना है कि 10 दिन से धान बिक्री के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन खरीद नहीं हो रही है।

सभी किसानों का खरीदा जायेगा धान

डिप्टी आरएमओ संजय सिंह (Deputy RMO Sanjay Singh) ने कहा जिले में धान खरीद चल रही है। ऐसे में किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिन्हे टोकन मिला है, उनकी धान खरीद की जाएगी। इसके अलावा क्रय केंद्र पहुंचने वाले किसानों की धान खरीदी जायेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News