Bahraich News: कार्यकर्ता का कटा चालान तो दरोगा पर भड़क गए भाजपा विधायक के पति, कहा -आप 10 बार बात करेंगे

Bahraich News: भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बाइक चलाने के दौरान हेलमेट न पहनने पर दरोगा ने कार्यकर्ता का चालान काट दिया तो कार्यकर्ता दारोगा पर भड़क गया।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-26 15:39 GMT

Bahraich News: जनपद बहराइच (District Bahraich) में भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) रविवार को बाइक से घर जा रहा था। शाम को चेकिंग के दौरान हेलमेट (not wearing a helmet) न होने पर दरोगा ने चालान काट दिया। कार्यकर्ता ने विधायक पति(MLA husband) को फोन कर बात करने की बात कही। लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया। इससे विधायक के पति भड़क गए। उन्होंने दरोगा से कहा कि आप 10 बार बात करेंगे। दरोगा से विधायक पति के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप ने हेलमेट नहीं लगाया था

कोतवाली नगर (Kotwali Nagar) के अस्पताल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार (Hospital outpost in-charge Ashok Kumar) रविवार को चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। शाम छह बजे के आसपास भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप (BJP worker Kuldeep) बाइक से घर जा रहा था, लेकिन कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी।

दरोगा ने कार्यकर्ता का चालान काट दिया

इस पर दरोगा ने कार्यकर्ता का चालान काट दिया। चालान काटे जाने पर कार्यकर्ता ने सदर विधायक अनुपमा जायसवाल (Sadar MLA Anupama Jaiswal) के पति अशोक जायसवाल को फोन लगाया। विधायक पति ने दरोगा से बात कराने की बात कही। लेकिन दरोगा ने विधायक पति से बात नहीं की। नाराज विधायक पति चौराहे पर पहुंच गए।

भाजपा कार्यकर्ता ने दारोगा को दी धमकी कहा -आप 10 बार बात करेंगे।

उन्होंने दरोगा से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के वाहन का आप चालान कर दिए। साथ ही वार्ता कराने पर आप बात नहीं करेंगे। विधायक पति ने कहा कि दरोगा जी एक बार नहीं, आप 10 बार बात करेंगे। दरोगा और विधायक पति से कहासुनी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक पति का कहना है कि कार्यकर्ता के सम्मान में दरोगा अशोक कुमार को फोन पर बात करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया ।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News