Bahraich News: लेखपाल संघ का 59वां स्थापना दिवस, लेखपालों के योगदान पर हुई चर्चा

Bahraich News: बहराइच जनपद में सदर तहसील सभागार में रविवार को लेखपाल संघ का 59वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-14 16:12 GMT

बहराइच: लेखपाल संघ का 59वां स्थापना दिवस

Bahraich News: सदर तहसील सभागार (Sadar Tehsil Auditorium) में रविवार को लेखपाल संघ (lekhpal association) का 59वें स्थापना दिवस (59th foundation day) कार्यक्रम माना। मेडिकल कॉलेज में लेखपालों ने रक्तदान किया। इसके बाद आयोजित समारोह को जिलाधिकारी, द्वितीय अपर न्यायिक अधिकारी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। लेखपालों के कार्य की अधिकारियों ने सराहना करते हुए अहम कड़ी बताया।

सदर तहसील सभागार में रविवार को लेखपाल संघ का 59वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र (Chief Guest District Magistrate Dr Dinesh Chandra) और विशिष्ट अतिथि अपर न्यायिक अधिकारी द्वितीय सुनील कुमार रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (First Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ हैं- सुनील कुमार

लेखपालों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग (Revenue Department) के महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी लेखपालों पर है। ऐसे में उनकी भूमिका को अहम योगदान विभाग को मिलता है। तहसीलदार राजकुमार बैठा ने कहा कि लेखपाल अधिकारियों के हाथ पांव हैं, ऐसे में सभी मिलकर कार्यों को अंतिम रूप देते हैं। द्वितीय न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ (Lekhpal the backbone of the revenue department) हैं। ऐसे में लेखपालों के कार्य को नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि सभी एकता बनाएं रखें

तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं का निदान सभी मिलकर करें। संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि सभी एकता बनाएं रखें। जिससे समस्या का समाधान आसानी से हो सके। कार्यक्रम को मंत्री महेंद्र मिश्र, सदर तहसील पधाधिकारी अवधेश कुमार, पवन चौहान, धर्मवीर सिंह, अनुराग खरे ने भी संबोधित किया। इस दौरान रोहित शुक्ला, प्रभात अवस्थी, आशुतोष प्रताप सिंह, मंत्री चंद्र प्रकाश पाण्डेय, जितेंद्र प्रताप मिश्र, मूलचंद्र पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

अस्पताल में किया रक्तदान

समारोह के बाद लेखपाल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचे। यहां पर सीएमएस डॉ ओपी पाण्डेय की मौजूदगी में लेखपालों ने रक्तदान किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News