UP Politics: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर जुबानी हमला, बोले जिन्ना अली यादव रख लें नाम

UP Politics: उप मुख्यमंत्री जनपद बहराइच में विभिन्न पदाधिकारियों और सभासद के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-22 15:28 GMT

बहराइच: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर जुबानी हमला 

Bahraich News: प्रदेश सरकार (UP Government) के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पर वह कई कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा की किसानों (Kisan Bill) की आड़ में कई राजनीतिक दल अपनी दुकान चला रहे थे। जिसे प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने एक झटके में बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा (BJP) के साथ थे और हैं। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी का नाम जिन्ना अली (Jinnah Ali) यादव रख लें।

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। बहराइच की सीमा में घाघराघाट (Ghaghraghat) पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जगह जगह कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला शहर के गुल्लावीर मंदिर (Gullaveer Temple) पहुंचा। यहां पर व्यापारी सम्मेलन (business conference) को सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत कर भाजपा की सरकार लाने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला

इसके बाद उप मुख्यमंत्री विभिन्न पदाधिकारियों और सभासद के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा कहर है, उनका इतिहास ही कहर ढाने वाला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी का नाम जिन्नावादी कर लें।

केशव मौर्या ने कहा कि सभी वोट कटवा राजनीतिक दल साथ में मिल जाएं, फिर भी भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। आडवाणी की तुलना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी तुलना अखिलेश यादव से न करिए। उन्होंने कहा कि किसान हमारे साथ थे और साथ रहेंगे। बिल को लेकर हम नहीं समझ पाए। जिसे प्रधानमंत्री ने एक झटके में समझा दिया। उन्होंने सपा के साथ बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को वोट कटवा की संज्ञा देते हुए पुनः भाजपा की 300 सीट आने की बात कही। साथ ही सपा को गुंडों और माफियाओं की पार्टी बताया।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने बंद की सबकी दुकान

पत्रकार वार्ता में सवाल के जवाब में बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा की किसानों के नाम पर कई पार्टी के लोग अपनी दुकान चला रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने कृषि बिल रद्द करके सबकी दुकान बंद कर दी। पार्टियां अब परेशान हैं।

भूल जाते बहराइच के लोग

सभा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सपा (Samajwadi Party) और बसपा (BSP) की सरकार होती तो जिले को महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिलती। बहराइच के लोग भूल जाते। लेकिन भाजपा सरकार में मिल रही बिजली से लोगों का प्यार देखने को मिल रहा है।

योजनाओं का किया शिलान्यास

शहर के पीडब्ल्यूडी बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद कई योजनाओं का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री ने किया। विकास का वादा किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News