Bakrid 2021 : 21 जुलाई को मनाई जाएगी EidAlAdha, लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली की घोषणा

Bakrid 2021 : इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व बकरीद को 21 जुलाई 2021 को मनाने का एलान कर दिया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-12 04:35 GMT

 बकरीद 2021 (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Bakrid 2021 : इस्लाम धर्म में जुलाई के महीने का काफी महत्व है इस महीने को जो जुल हिज्जा (Jo Jul Hijjah) के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि इस महीने इस्लाम धर्म के लोगों के लिए हज की यात्रा (Hajj pilgrimage) करना काफी अच्छा होता है। इसके साथ कुर्बानी भी दी जाती है। इस माह के 10 वें दिन बकरीद (Bakrid) का पर्व मनाया जाता है। जिसे ईद -उल -अजहा (Eid-ul-Azha) के नाम से भी जाना जाता है।

मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली (Khalid Rashid Farangi Mahli) ने रविवार को हिज्जा का चांद का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 21 जुलाई 2021 को बकरीद (Bakrid) या ईद -उल -अजहा (Eid-ul-Azha) का त्योहार मनाया जाएगा।

लखनऊ के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली की घोषणा

आपको बता दें कि इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व बकरीद को 21 जुलाई 2021 को मनाने का एलान कर दिया गया है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 12 जुलाई से इस कैलेंडर का आखिरी महीना शुरू हो रहा है। इस महीने को जो जुल हिज्जा के नाम से जाना जाता है। इस्लाम के लोगों के लिए इस महीने का बड़ा महत्व है। कोरोना के समय यह पर्व कोरोना की गाइडलाइन के साथ मनाया जाएगा। 

Tags:    

Similar News