Lucknow News: जनता दर्शन कार्यक्रम फिर होगा शुरू, CM योगी से सीधे कर सकेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए एक बार फिर जनता दर्शन शुरू करने का फैसला किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-12 01:50 GMT

सीएम योगी फिर करेंगे जनता दर्शन की शुरुआत: फोटो- सोशल मीडिया

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए एक बार फिर जनता दर्शन शुरू करने का फैसला किया है। यह जनता दर्शन कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण बंद कर दिया गया था। अब जबकि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है तो ऐसे में एक बार फिर सोमवार से जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। जनता दर्शन कार्यक्रम में लोग अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री से कह सकते हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित किया गया था। संक्रमण की स्थिति में निरंतर हो रहे सुधार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम को पुनः शुरू करने का फैसला किया है।

12 जुलाई से हर रोज सुबह होगा जनता दर्शन

जनता दर्शन 12 जुलाई से हर रोज सुबह होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः नौ बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।


सीएम योगी जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मिलते हुए : फोटो- सोशल मीडिया


मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम योगी करते हैं जनता दर्शन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम योगी अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन का आयोजन कर रहे हैं। वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान भी कराते हैं। हालांकि, कोरोना के चलते जनता दर्शन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब कोरोना के केस कम हो गए हैं, ऐसे में सीएम ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।

Tags:    

Similar News