Lucknow News : स्व. लाल जी टंडन की प्रतिमा का अनावरण करने लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Lucknow News : लखनऊ के हजरतगंज इलाके में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. लाल जी टंडनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-21 09:30 GMT

 स्व. लाल जी टंडन की प्रतिमा का अनावरण रक्षा मंत्री ने किया (Photo Ashutosh Tripathi)

Lucknow News : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज (Hazratganj) इलाके में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने स्व. लाल जी टंडन (Lal Ji Tandon) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बीजेपी के कद्दावर नेता रह चुके स्व. लाल जी टंडन के बारे में कुछ बातें बताई।

 सम्मानित करते संयुक्ता भाटियां (Photo Ashutosh Tripathi)


 उन्होंने कहा कि 'लखनऊ के बारे में जितनी बारीक जानकारी टंडन जी को थी अन्य किसी के मुंह से उतनी बारीक जानकारी हमें सुनने को नहीं मिली। हर गली, हर चौराहे, लखनऊ की जितनी बड़ी हस्तियां थी उनके बारे में तरह-तरह की कहानियां, तरह-तरह के किस्से उन्हें पता थे।'


 अनावरण करते राजनाथ सिंह के साथ सभी भाजपा मंत्री (Photo Ashutosh Tripathi)


 'दो व्यक्ति थे लखनऊ के इनसाइक्लोपीडिया'

लखनऊ की दो ऐसी हस्तियां थी जिन्हें लखनऊ के बारे में सारी जानकारी थी। एक पद्मश्री योगेश प्रवीन और दूसरे हमारे टंडन जी। ये दोनों व्यक्ति लखनऊ के इनसाइक्लोपीडिया थे।'


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo Ashutosh Tripathi)

रक्षा मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता के गलियारों में स्थापित करने में टंडन जी की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि मैं जब 25-26 वर्ष का था, तब से मुझे उनके बारे में जानने का मौका मिला। अगर किसी को भी कोई महत्वपूर्ण सुझाव लेना होता है, चाहे वह कल्याण सिंह को या किसी को भी, तो वह टंडन जी से ही सलाह लेते थे। उनकी हर फैसले में महत्वपूर्ण भागीदारी होती थी।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Photo Ashutosh Tripathi)


Tags:    

Similar News