Dengue Patient in Lucknow: राजधानी में मिले चार नए डेंगू मरीज़, ACMO डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने V-Mart को दिया नोटिस

Dengue Patient in Lucknow : लखनऊ में डेंगू के 90 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Shraddha
Update: 2021-09-08 17:24 GMT

राजधानी में मिले चार नए डेंगू मरीज़

Dengue Patient in Lucknow : उत्तर प्रदेश में डेंगू व वायरल के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी में भी हालात बद्दतर होते जा रहे हैं। लखनऊ में डेंगू (Dengue) के 90 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, अस्पतालों की ओपीड़ी में भी तेज़ बुखार वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही। साथ ही, जांच कराने वालों की भी संख्या अधिक है। राजधानी में सबसे अधिक मरीज आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में भर्ती हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 'हमारे हॉस्पिटल में डेंगू से भर्ती मरीजों की संख्या 12 है।'

लोकबंधु अस्पताल में आए तेज बुखार के 70 मरीज़

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 'हॉस्पिटल में एक हजार से ज्यादा लोगों की ओपीड़ी रोजाना होती है। बुधवार को तेज बुखार के 70 मरीज़ ओपीड़ी में आए थे। जिसमें डेंगू के चार पॉजिटिव मरीज़ मिले। इसमें से तीन मरीज़ भर्ती किए गए। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 12 हो गई। जिसमें सात बच्चे व पांच वयस्क हैं।'


लखनऊ में डेंगू व वायरल के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे


 उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया 1102 घरों का निरीक्षण

डेंगू रोग के प्रभावी नियन्त्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी द्वारा विकासनगर-2 का भ्रमण स्थानीय मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता को डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु सावधानियां बताई।

डॉ. के. पी. त्रिपाठी ने दी ये सलाह-

• घर के आस-पास पानी जमा न हो।

• पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखें।

• कुछ समय अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सुखा दे एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग करें।

• पूरे बाह के कपडे पहनने की सलाह।

• बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी।


पानी से भरे हुए बर्तनों को ढक कर रखें


 वीमार्ट को दिया गया नोटिस

बता दें कि, बुधवार को कुल 1102 घरों और विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 37 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासनगर-2 के वीमार्ट की पार्किग में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया।

Tags:    

Similar News