Eid Ul Adha 2021: साढ़े चार लाख में बिके पिस्ता बादाम खाने वाले बकरे

Eid Ul Adha 2021: पूरे देश में आज बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है।

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-07-21 04:13 GMT

दो बच्चे बकरे को खरीद कर ले जाते हुए (फोटो: सोशल मीडिया)

Eid Ul Adha 2021: आज बुधवार को पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर शहरों में बकरा मंडियां लगाकर पिछले कई दिनों से बकरों की खरीद फरोख्त की जा रही है। लखनऊ में लगने वाली बकरा मंडियों में लोग अपनी पसंद के बकरे खरीदने के लिए पिछले कई दिनों से मोलभाव करते देखे गए। कई लोगों ने तो लाखों की बोली लगाकर पसंदीदा बकरों की खरीदा।

लखनऊ में सोमवार को दो बकरे रहे चर्चा का विषय

लखनऊ में सोमवार को लगी बकरा मंडी में दो बकरे चर्चा का विषय बने रहे। जानकारी के अनुसार बंधे के पास लगी मंडी में नखास इलाके के नुमान ने साढ़े चार लाख देकर दो बकरे खरीदे हैं। इसमें एक बकरे का वजन 170 किलोग्राम तथा दूसरे बकरे का वजन 150 किलोग्राम बताया जा रहा है।

बकरीद के लिए ग्राहक बकरा खरीदते हुए (फोटो:सोशल मीडिया)


इन दोनों बकरों को खरीदने वाले खरीदार ने बताया कि यह बकरे पिस्ता और बादाम के साथ-साथ मौसमी फल अनार खाते हैं। इसके साथ ही साथ इन दोनों बकरों को मौसमी और अनार का जूस भी पिलाया जाता है।

इसके साथ-साथ दुबग्गा मंडी में भी अफ्रीकन बोर और कश्मीरी बकरों की बिक्री चर्चा का विषय बनी रही। यह बकरे 70 हजार से लेकर 80 हजार तक की कीमत में बेचे गए।

दो अफ्रीकन बोर के बकरे डेढ़ लाख में

बताया जा रहा है कि दो अफ्रीकन बोर के जोड़े पर खुर्रम नगर के रहने वाले हसनैन खान ने डेढ़ लाख रुपए की कीमत देकर खरीदा है। बकरे को बेचने वाले मालिक वसीम खान ने बताया कि ऐसे बकरों के मीट बाजार में काफी महंगे बिकते हैं।फिलहाल बाजार में इन बकरों के बीच की कीमत 5 हजार रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।

आपको बता दें कि इस त्यौहार में कुरबानी का खास महत्व है और लोग इसके लिए अपनी पसंद के बकरों को खरीदने की कोशिश करते हैं। इस दौरान खास किस्म के बकरों की बोलियां लगती हैं, जिसको कुछ लोग लाखों खर्च करके खरीदने में परहेज नहीं करते हैं।

Tags:    

Similar News