Gonda News: गोंडा में बोले योगी आदित्यनाथ, भाजपा सरकार में रुका योजनाओं के पैसे का बंदरबांट

Gonda News in hindi: भाजपा की सरकार आने के बाद योजनाओं के पैसे का बंदरबांट रुका है।

Report :  Tej Pratap Singh
Published By :  Shraddha
Update: 2021-10-27 12:50 GMT

भाजपा सरकार में रुका है योजनाओं के पैसे का बंदरबांट

Gonda News in hindi:  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद योजनाओं के पैसे का बंदरबांट रुका है। यही वजह है कि नेपाल से साढ़े सात लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद देवी पाटन मंडल (Devi Patan Mandal) के चारों जनपदों में आई बाढ़ से आम जनजीवन (aam janjeevan) प्रभावित नहीं हुआ। भाजपा जो कहती है वह करती है। इसी के तहत भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ कर 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' नारे को चरितार्थ किया है। सीएम योगी जनपद मुख्यालय के शहीद आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज (Sardar Bhagat Singh Inter College) के मैदान में जिले में पांच सौ बेड वाले मेडिकल कालेज के शिलान्यास समेत 1132.35 करोड़ की 144 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद आयोजित जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि साल 2017 के पहले प्रदेश में सत्ता संरक्षण में पल रहे माफियाओं के कारण यहां की कानून व्यवस्था बदहाल थी। गरीबों का निवाला छीना जा रहा था। जन कल्याणकारी योजनाओं का धन हड़पा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गोंडा जनपद (Gonda District) इस मामले में सबसे अधिक बदनाम था। लेकिन भाजपा सरकार में कानून के बुलडोजर के भय से कानून व्यवस्था भी ठीक है और गरीबों को उनका वाजिब हक भी मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों के भगवान श्रीराम पर उमड़े प्रेम को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लम्बे समय तक सत्ता का सुख लेने वाले राजनीतिक दलों के लोग वोट बैंक की खातिर भगवान श्रीराम को भी गाली देने से नहीं चूकते थे। इन लोगों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम राम का मंदिर (Ram Mandir) बनाने को लेकर तमाम तरह की बाधाएं भी पैदा की। इसके बाद आज समय ऐसा आ गया है कि यह सभी दल भगवान श्रीराम की शरण में हैं। जिस अयोध्या तक जाने से इन्हें परहेज था, आज हर दूसरे दिन कोई ना कोई नेता रामलला का आशीर्वाद लेने जरुर जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में रामनवमी, रक्षाबंधन, दुर्गापूजा, रामलीला पर पर्याप्त बिजली नहीं मिलती थी, और कर्फ्यू भी लग जाता था। प्रशासन का डंडा चलता था। वह लोग आस्था को कैद रखते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। विजयदशमी आई तो सभी ने खुलकर मनाई गई और अब दीपावली भी धूमधाम से मनेगी। अब बिजली भी भरपूर मिलती है और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही से आज उनके आका भी घबराए हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश तथा प्रदेश बीते कई महीनों से कोरोना वायरस संक्रमण से जूझा। पीएम मोदी के दिशा-निर्देशन में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से जूझते हुए सभी के प्राण की रक्षा का प्रयास किया। गरीबों को पांच लाख रुपये का आयुष्मान भारत का कार्ड दिया गया तो कोरोना काल में गरीबों को फ्री में राशन दिया गया है। पहले किसी एक परिवार के लिए काम होते थे। अब पूरे प्रदेश को परिवार मानकर काम हो रहा। मोदी जी पूरे देश को परिवार मानकर काम कर रहे। कोरोना काल में जब केन्द्र व प्रदेश सरकार के साथ भाजपा व आरएसएस के लोग काम कर रहे थे तब विपक्षी दल के नेता तो कहीं पर भी नहीं दिखे। दूसरे दलों के लोग या तो घरों में सो रहे थे या फिर आइसोलेशन में थे।

मुख्यमंत्री ने पांच सौ बेड वाले मेडिकल कालेज का लोकार्पण किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पांच सौ बेड वाले मेडिकल कालेज के शिलान्यास समेत 1132.35 करोड़ की लागत से 97 परियोजनाओं का शिलान्यास व 47 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने बालिकाओं को साइकिल व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चाभी और प्रमाण पत्र बांटा और सभा स्थल पर लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समहों के स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना, रमापति शास्त्री, जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, विधायक बावन सिंह, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नरायन पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी समेत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News